How National Highways Name Are Being Decided: देश की कनेक्टिविटी में राष्ट्रीय राजमार्ग एक बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने का काम करते हैं। इनके माध्यम से देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक आसानी से जाया जा सकता है। देश की आर्थिक गतिविधियों को गति देने में राष्ट्रीय राजमार्गों का महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देश के राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, प्रबंधन और देखभाल करता है। इसका गठन 1988 में संसद के एक अधिनियम के अंतर्गत किया गया था। हर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक नाम होता है जैसे राष्टीय राजमार्ग 23, राष्ट्रीय राजमार्ग 02। क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आखिर राष्ट्रीय राजमार्गों के नाम को तय कैसे किया जाता है? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो इस खबर के माध्यम से हम आपको आज इसी बारे में बताने जा रहे हैं।