फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Silai Machine Yojana 2022: सरकार महिलाओं को दे रही है मुफ्त सिलाई मशीन, ऐसे उठाएं फटाफट लाभ

Fri, 24 Jun 2022 12:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : iStock
Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में सरकार ने मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। योजना के तहत सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत केवल महिलाओं के लिए की गई है। इस योजना का लाभ पुरुष नहीं उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : iStock
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 साल के बीच है। इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों परिवेश में रहने वाली महिलाओं को दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : iStock
ये योजना उन महिलाओं को सीधे तौर पर लाभान्वित करेगी, जो स्वरोजगार की तलाश कर रही हैं। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त जीवन जी सकती हैं। वर्तमान समय में इस योजना को कुछ राज्यों ने ही लागू कर रखा है।

4 of 5
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : iStock
इस योजना के जरिए सरकार गरीब महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना चाहती हैं। इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : Istock
वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर अपनी सभी जरूरी जानकारी को आवेदन फॉर्म में ध्यानपूर्वक दर्ज करें। इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में फॉर्म को जमा करना है। उसके बाद आपके आवेदन को वरीफाई किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहता है। इस स्थिति में कुछ समय बाद आपको मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें