फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर पाना चाहते हैं अगली किस्त के 2 हजार रुपये तो तुरंत निपटा लें ये तीन जरूरी काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Fri, 24 Jun 2022 12:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 12th installment: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
देश के किसानों को आर्थिक मदद करने के लिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इसमें उन किसानों को शामिल किया जाता है, जो असल में जरूरतमंद हैं और जिन्हें आर्थिक मदद चाहिए होती है। ऐसे किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान योजना चलाती है, जिसमें किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है। ये पैसे हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। बीते दिनों लाभार्थियों को 11वीं किस्त दी गई, और अब हर किसी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप कुछ काम करवा लें, ताकि 12वीं किस्त के पैसे न अटक पाए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 12th installment: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
सबसे जरूरी है ई-केवाईसी
  • आपने अगर अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपके लिए ये करवाना जरूरी है। दरअसल, ये करवाना अनिवार्य है वरना अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 रखी गई है।  ऐसे में आप इसे जरूर करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 12th installment: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
फॉर्म में गलती सुधार सकते हैं
  • आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने दिए गए आवेदन की जांच कर सकते हैं। अगर यहां कोई गलती मिले तो आप इसे तुरंत सुधार लें, वरना आपको मिलने वाली 12वीं किस्त अटक सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर महीने में 12वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं।

4 of 5
PM Kisan Yojana 12th installment: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
ऐसे करें ठीक
  • सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
  • यहां पर 'फॉर्मर कॉर्नर' पर जाकर 'बेनिफिशियरी' लिस्ट पर जांच करनी है
  • अगर इस लिस्ट में आपका नाम दिखे, तो समझ जाएं कि आवेदन सही है
  • आखिर में अपने नाम पर क्लिक करके पूरी जानकारी जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 12th installment: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आएगी - फोटो : istock
दस्तावेजों की जांच करें
  • आपको अपने दस्तावेजों की जांच भी कर लेनी चाहिए। दरअसल, अगर आपने अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट करवाया है तो आप इसे पोर्टल पर जरूर अपडटे करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें