फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: इस तारीख तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड, जानिए क्या है प्रोसेस

Sun, 26 Nov 2023 04:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala
Aadhaar Card Update: भारत के लोगों के लिए आधार कार्ड पहचान के काम आता है। देशवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना कई सरकारी और प्राइवेट पूरा नहीं हो सकते हैं। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक डेटा, नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां होती हैं। इसका इस्तेमाल आई-डी प्रूफ के तौर पर किया जाता है। अगर आपके आधार कार्ड में कोई पुरानी जानकारी है और आपने उसे अपडेट नहीं किया है, तो कई आपके कई काम अटक सकते हैं। 

इसके अलावा आधार को नई जानकारी के साथ अपडेट नहीं करने पर धोखाधड़ी की आशंका रहती है। इसी को देखते केंद्र सरकार की तरफ से 10 साल पुराने कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा गया था। UIDAI लोगों को आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की सुविधा दे रहा है। अगर आपका भी आधार 10 साल पुराना है, तो आप इसे तुरंत अपेडट कर लीजिए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card Scam - फोटो : अमर उजाला
सरकारी की तरफ से आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आप भी अपने आधार कार्ड को अपेडट करना चाहते हैं, तो UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की आखिर तारीख 14 दिसंबर है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
आधार कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट कर सकते हैं। कई काम ऐसे हैं, जो ऑनलाइन नहीं हो सकते हैं। इसके लिए आपको आधार सेंटर या CSC केंद्र पर जाना पड़ेगा। अगर आप ऑनलाइन अपॉवइंटमेंट बुक कर लेतें हैं, तो आप लंबी लाइन से बच सकते हैं। UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट से अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है।

AI PIN: क्या स्मार्टफोन का दौर गया अब? इस एआई पिन की हो रही हर जगह चर्चा, न स्क्रीन न कोई एप ऐसे करता है काम

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
UIDAI की तरफ से कुछ चीजों को अपडेट करने के लिए चार्ज लिया जाता है, लेकिन 14 दिसंबर 2023 तक इन चीजों को फ्री में अपडेट किया जा सकता है।

PM Vishwakarma Yojana: बिना गारंटी के तीन लाख तक लोन देगी सरकार, आवेदन के लिए इन कागजों की होगी जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aadhaar card
5 साल, 15 साल और 17 साल से ज्यादा के किसी भी व्यक्ति के आधार में बॉयोमैट्रिक अपडेट करने के लिए 100 रुपये का चार्ज लगता है, तो वहीं डेमोग्राफिक डाटा के लिए 50 रुपये चार्ज लिया जाता है। कलर प्रिंट पर 30 रुपये, पहचान और एड्रेस डाक्यूमेंट अपडेट करने पर 25 रुपये और पिन बेस्ड एड्रेस अपडेट करने पर 50 रुपये लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें