फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली के अवसर पर एफडी में निवेश करने की बना रहे योजना, तो जरूर जान लें ये बातें

Sun, 12 Nov 2023 12:16 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2023 FD Investment - फोटो : Istock
Diwali 2023: अगर आप दिवाली के मौके पर एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। देश में ज्यादातर लोगों के लिए निवेश की पहली पसंद एफडी होती है। कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को निवेश के एक सुरक्षित विकल्प के रूप में देखते हैं क्योंकि इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस कारण लाखों लोगों के लिए निवेश की पहली पसंद फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम होती है। देश में कई सरकारी और निजी बैंक अलग-अलग ब्याज दरों पर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का संचालन कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि देश में कई लोग कुछ विशेष बातों को बिना जाने ही फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर देते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको एफडी में निवेश करते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2023 FD Investment - फोटो : Istock

ब्याज दर

किसी भी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने से पहले आपको उसकी ब्याज दरों को जरूर चेक करना चाहिए। इसके अलावा आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एफडी में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस प्वाइंट की अतिरिक्त ब्याज दर मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2023 FD Investment - फोटो : istock

निवेश अवधि

अगर आप एफडी में निवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको उस एफडी स्कीम की निवेश अवधि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अमूमन लंबी समयावधि (1 से 3 साल) के लिए एफडी में निवेश करने पर लोगों को ज्यादा ब्याज दर मिलती है। 

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन खरीदारी करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, होगी मोटी बचत

4 of 5
Diwali 2023 FD Investment - फोटो : istock

लॉक-इन अवधि 

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एफडी में निवेश करने के बाद आपके पैसे लॉक-इन हो जाते हैं। ऐसे में एक बार अपने पैसों को निवेश करने के बाद आप पैसों को तब तक नहीं निकाल सकते हैं, जब तक आपके एफडी स्कीम की अवधि पूरी नहीं हो जाती है। अगर आप बीच में किसी कारण एफडी से पैसे निकालते हैं। ऐसे में आपको उस पर ब्याज दर नहीं मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2023 FD Investment - फोटो : istock

टैक्सेबल इनकम

इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में आपके द्वारा निवेश किए गए पैसों पर जो रिटर्न मिलता है वह टैक्सेबल इनकम में आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें