फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: दिवाली के मौके पर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, कुछ महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे

Sun, 12 Nov 2023 12:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Istock
Diwali 2023:  त्योहारी सीजन चल रहा है। दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप इस दिवाली अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो किसान विकास पत्र योजना आपके लिए निवेश का एक अच्छा विकल्प है। इस स्कीम में आपके द्वारा किए गए निवेश के पैसे कुछ महीनों में डबल हो जाएंगे। किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप महज 1 हजार रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम निवेश राशि की सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Istock
वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप इस स्कीम में अपने बचत के पैसों को इन्वेस्ट करते हैं, तो वह 115 महीनों में डबल हो जाएंगे। 

Diwali 2023: दिवाली पर परिवार के लिए करें सबसे बड़ा काम, सुधर जाएगा बच्चों का भविष्य

4 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock
किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स अधिनियम, 1961 की धारा 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की छूट भी मिलती है। किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको सुरक्षा और गारंटी दोनों मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock
आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर आप इस स्कीम निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें