What is RBI Digital Rupee: आज के इस सूचना युग ने विभिन्न क्षेत्रों को क्रांतिकारी ढंग से प्रभावित करने का काम किया है। इससे पेमेंटिंग क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। तकनीक के निरंतर होते विकास ने लेनदेन के पारंपरिक स्वरूप को एक डिजिटल रूप दिया है। अब दुनिया कैशलेस इकोनॉमी की ओर बढ़ रही है। ऐसे में भारत भी दुनिया की इस बदलती नब्ज को देखते हुए पीछे नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक आज यानी 1 नवंबर से डिजिटल रुपया (Digital Currency) की पहली पायलट टेस्टिंग करने जा रहा है। हाल ही में सोमवार को जारी हुए एक बयान में उसने कहा था कि डिजिटल रुपया का पहला पायलट परीक्षण एक नवंबर से शुरू होगा। इस टेस्टिंग के जरिए सरकारी सिक्योरिटीज में सेकेंडरी मार्केट लेनदेन का निपटारा किया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं डिजिटल रुपया के बारे में विस्तार से -