फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपको भी लौटानी पड़ेगी 12वीं किस्त? यहां चेक करें लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं

Tue, 01 Nov 2022 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock
12th Installment Of PM Kisan Yojana: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो असल में जरूरतमंद हैं और गरीब वर्ग से आते हैं। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है, ताकि इन लोगों की मदद की जा सके। ऐसी ही एक कल्याणकारी और लाभकारी योजना केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। इस बार 17 अक्तूबर को 12वीं किस्त जारी की गई, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें किस्त के पैसे लौटाने तक पड़ सकते हैं क्योंकि सरकार अपात्र किसानों को लेकर काफी अलर्ट है। तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं कि सरकार किन लोगों से रिकवरी कर रही है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock
दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं और आप इस योजना का लाभ लेते हुए आ रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में आपको किस्त के पैसों को वापस लौटाना होगा, क्योंकि सरकार इसके लिए अपात्र लोगों को नोटिस जारी कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock
कौन लोग नहीं ले सकते हैं लाभ?
  • जो किसान नहीं हैं या बड़े किसान हैं
  • अगर आप कर दाता हैं यानी टैक्स भरते हैं
  • अगर आप पति-पत्नी हैं, तो सिर्फ एक ही व्यक्ति लाभ ले सकता है।

4 of 5
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock
हो रही है कार्रवाई
  • अगर आपने भी गलत तरीके से योजना का लाभ लिया है या ले रहे हैं, तो जल्द ही आपके पास सरकार की तरफ से नोटिस आ सकता है। इसके अलावा आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से सरेंडर कर सकते हैं। यूपी और बिहार जैसी कई जगहों पर लोगों को नोटिस जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को लौटाने पड़ सकते हैं किस्त के पैसे - फोटो : istock
  • वहीं, इस बार सरकार ने काफी जांच करके लगभग 8 करोड़ किसानों को ही 12वीं किस्त जारी की है। जबकि इससे पहले ये आंकड़ा ज्यादा था। इसमें कई किसान ऐसे हैं जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो कई किसानों का भूमि सत्यापन नहीं हुआ है। वही, कई ऐसे किसानों के आवेदन रद्द हुए हैं जो अपात्र थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें