फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: लंबे समय के लिए बाइक को करते हैं धूप में खड़ा, तो आ सकती हैं दिक्कतें, जरूर जान लें ये बातें

Tue, 24 Oct 2023 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock
Bike Tips And Tricks: हम में से अधिकतर लोग आवाजाही के लिए अपनी बाइक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सड़क नियमों को ध्यान में रखते हुए बाइक को चलाते हैं। ऐसे में यह काफी सुविधाजनक साधन है। बाइक की मदद से आप भीड़-भाड़ वाले इलाके और लंबे ट्रैफिक जाम में आसानी से आगे निकल सकते हैं। बाइक को चलाने के साथ-साथ उसकी देखरेख भी करनी काफी जरूरी है। अगर आप अपनी बाइक की देखरेख नहीं करते हैं। ऐसे में बाइक में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। अक्सर बाइक को चलाने के बाद उसे हम धूप में खड़ा कर देते हैं। अगर आप भी यह गलती करते हैं, तो आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। वरना आपकी बाइक की वायरिंग खराब हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बाइक को धूप में खड़ा करने के क्या-क्या नुकसान हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock
अगर आप अपनी बाइक को धूप में खड़ा करते हैं। ऐसे में इसका सबसे बड़ा नुकसान बाइक की माइलेज पर पड़ता है। आप में से कई लोग सोच रहे होंगे ऐसा कैसे?
विज्ञापन

3 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock

माइलेज पर असर

आपको बता दें कि बाइक को धूप में खड़ा करने से टैंक में भरा हुआ पेट्रोल गर्म हो जाता है और वह इवॉपरेट होने लगता है। इससे बाइक पहले की तुलना में कम माइलेज देती है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 15वीं किस्त, आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता

4 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock

पेंट हो सकता है खराब

बाइक को धूप में खड़ा करने का दूसरा सबसे बड़ा नुकसान पेंट के खराब होने का है। बाइक को धूप में खड़ा करने से बाइक का पेंट जल्दी खराब हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Tips And Tricks - फोटो : Istock

वायरिंग में आ सकती हैं दिक्कतें

इसके अलावा बाइक को अगर आप धूप में खड़ा करके रखते हैं। ऐसे में उसकी वायरिंग गर्म होकर जल्दी खराब हो सकती है। इस कारण आपको अपनी बाइक को ज्यादा लंबे समय के लिए धूप में खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें