फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 15वीं किस्त, आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता

Tue, 24 Oct 2023 12:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 15th Kist Kab Aayegi: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। हर साल इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है। 6 हजार रुपये की इस राशि को एक साल में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं। अब तक किसानों को कुल को 14 किस्तों का लाभ मिल चुका है। 14वीं किस्त मिलने के बाद से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को लेकर एक अपडेट सामने निकलकर आ रहा है। आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को जारी कर सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को नवंबर महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए आपको लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना होगा। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करें। 

Invesment Scheme: इस स्कीम में करें हर महीने 1 हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय मिल सकते हैं 1.6 करोड़

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
इसके बाद बेनिफिशियरी विकल्प का चयन करके अपना राज्य, जिला, तहसील ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है। इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद गेट डिटेल्स के विकल्प का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment - फोटो : Istock
इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से पता कर सकते हैं कि लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें