देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, जिसका कारण है कि देश में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता की योजना चलाई जाती है। इसमें सभी राज्यों में बेरोजगारी भत्ता अलग-अलग दिया जाता है। दरअसल, ये योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी, लेकिन इसमें राज्य सरकार का अहम रोल है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार 50 फीसदी और राज्य सरकार 50 फीसदी भत्ता देने की जिम्मेवार होती है। अगर आपके राज्य में बेरोजगारी भत्ता योजना चलाई जाती है, तब ही आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बिहार बेरोजगारी भत्ता के तहत लाभार्थियों को 1000 रुपये की मासिक भत्ता राशि दी जाती है। इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक बिहार का ही निवासी होना चाहिए और 12वीं पास या इसके समकक्ष कोई और डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उसको ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास कोई सरकारी रोजगार नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।