फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका और क्या है पात्रता? यहां जानें सबकुछ

Sat, 28 Oct 2023 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
Ayushman Card: हर साल सरकारी योजनाओं पर काफी पैसे खर्च किए जाते हैं। किसी योजना में आर्थिक लाभ दिया जाता है, तो किसी योजना में अन्य तरह की कोई मदद दी जाती है। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त में 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आगे आप इस बारे में सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : iStock
आयुष्मान योजना के तहत ये लोग हैं पात्र
  • बात अगर उन लोगों की करें, जो योजना के तहत पात्र होते हैं। तो इनमें जो लोग शामिल हैं वो हैं जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं या फिर आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : pixabay
  • इसके अलावा वो लोग भी इस आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, आपका मकान अगर कच्चा है या फिर जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है आदि।

4 of 5
Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Istock
पात्र लोगों को मिलता है ये लाभ
  • जो लोग आयुष्मान योजना के तहत पात्र होते हैं, सिर्फ उनके ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद लाभार्थी अपने कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • आप पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • वहां जाकर अपने दस्तावेज दिखाएं और फिर इनकी जांच होगी
  • इसके बाद जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें