How To Find Aadhaar Number Online: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय भारत में लगभग सभी लोगों के पास आधार कार्ड है। विभिन्न सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने के लिए आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। इसके अलावा शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने के लिए भी इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है।
आधार कार्ड में व्यक्ति का 12 अंकों का विशिष्ट नंबर होता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। अक्सर कई बार देखने को मिलता है कि व्यक्ति का आधार कार्ड खो जाता है। हालांकि, कई बार व्यक्ति को अपना आधार नंबर पता होता है। ऐसे में वे ऑनलाइन अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं। वहीं दिक्कतें तब आती हैं जब व्यक्ति को अपना आधार नंबर नहीं पता होता है।