फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय तबीयत हो गई है खराब, तो तुरंत करें ये काम मिलेगी मदद

Fri, 09 Aug 2024 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए कई नियम बनाए हैं। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को भारतीय ट्रेनों में सफर का शानदार अनुभव देना है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय कई यात्रियों की तबीयत खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति में अगर यात्रियों को ठीक समय पर मेडिकल सुविधा न मिले तो उनकी जान पर बात आ सकती है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पर्याप्त इंतजाम किए हुए हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम हम आपको बताने वाले हैं कि ट्रेन में सफर करते समय अगर किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाए इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर ट्रेन में सफर करते समय किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाती है। इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आप भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। 

Car Mileage Tips: आपकी कार दे रही है कम माइलेज, तो तुरंत करें ये काम बढ़ सकता है एवरेज
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इस नंबर पर कॉल करके आप मेडिकल असिस्टेंस की सुविधा मंगा सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको आपकी समस्या का तुरंत समाधान मिलेगा और मदद तुरंत आप तक पहुंचाई जाएगी। 

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में किन दस्तावेजों की होती है जरूरत और कैसे करें आवेदन? जानें यहां

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इसके अलावा आप इसको लेकर टीसी से भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में टीसी स्थिति को जान समझकर तुरंत आप तक मदद पहुंचाने का काम करेगा। इसके अलावा यात्री एक्स पर भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 12 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई ट्रेनों में नए मेडिकल बॉक्स भी लगे हैं। इसमें कई तरह की जरूरी दवाओं से लेकर फर्स्ट एड से जुड़ी चीजों को रखा गया है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी का धमाकेदार हनीमून प्लान, सस्ते में करा देगा विदेश की इस खूबसूरत जगह की यात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें