फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भारत की गूंज: देशवासियों का सिर हुआ ऊंचा, सम्मान समारोह में खिलाड़ी बोले- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे

Mon, 09 Aug 2021 10:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ओलंपिक 2021 पदक विजेता सम्मान समारोह - फोटो : PTI
टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सोमवार (9 अगस्त) को दिल्ली के अशोका होटल में सम्मानित किया गया। खेल मंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सभी पदक विजेताओं को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सम्मानित किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बात रखी। वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपने विचार साझा किए। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं सम्मान समारोह में किसने क्या कहा?

 
विज्ञापन

2 of 6
नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI
नीरज चोपड़ा

सम्मान पाने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है। जब से मेडल जीता हूं, जेब में रखकर घूम रहा हूं। मेरी जिंदगी का ये सबसे बड़ा मौका था। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अपना 100 फीसदी दो और घबराओ नहीं।  
 
विज्ञापन

3 of 6
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : PTI
लवलीना बोरगोहेन

लवलीना ने कहा, 'मैं घर वापस आकर बहुत खुश हूं। मुझे पता था कि भारत में लोग बहुत खुश होंगे लेकिन यहां वापस आने के बाद पहली बार इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस तरह के और पदकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।'

4 of 6
बजरंग पूनिया - फोटो : social media
बजरंग पूनिया
बजरंग ने कहा, 'मैंने केवल अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।'
विज्ञापन

5 of 6
मनप्रीत सिंह
पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, 'यह बहुत अच्छा लगता है, मैं सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को हमारे पृथकवास के दौरान मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने हमें पूरा सहयोग दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओलंपिक 2021 पदक विजेता सम्मान समारोह - फोटो : social media
अनुराग ठाकुर और रिजिजू ने क्या कहा

वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'सभी देशवासियों को पदक विजेताओं पर गर्व है। अगले ओलंपिक में और बेहतर प्रदर्शन होगा। सरकार की ओर से कोई कमी नहीं आएगी। हम अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना जारी रखेंगे और हम भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास करेंगे।' वहीं, रिजिजू ने कहा, 'यह सिर्फ शुरुआत है क्योंकि खेल में भारत का पुनरुत्थान अब दिखाई दे रहा है और मुझे विश्वास है कि 2028 के ओलंपिक तक भारत इसमें एक ताकत बन जाएगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें