आचार्य चाणक्य एक कुशल रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। उन्हें कई विषयों का गहरा ज्ञान था। मानव हित में आचार्य चाणक्य ने कई शास्त्रों की रचना की। उसमें से नीति शास्त्र सबसे लोकप्रिय है। इसमें आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। नीति शास्त्र में बताई गई बातें मनुष्य के जीवन को बहुत करीब से स्पर्श करती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां कुछ लोगों को बहुत ही कठोर लगती हैं लेकिन ये जीवन की सत्यता से अवगत करवाती हैं। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में सफलता को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जितना कठिन सफल होना है उससे कही अधिक कठिन सफलता को बनाए रखना है, इसलिए सफल होने के बाद भी कुछ बातों को ध्यान में जरुर रखना चाहिए अन्यथा सफलता को असफलता में बदलते देर नहीं लगती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे बातें।