Chanakya Niti: चाणक्य, जो 'कौटिल्य' के नाम से भी विख्यात हैं। उनकी गणना देश के महान विद्वानों में की जाती है। चाणक्य की पहचान एक शिक्षक और महान सलाहकार के रूप में भी की जाती है। उन्होंने एक महान ग्रंथ की रचना की है, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। इस नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र है, जिनका अध्ययन करने पर उचित मार्गदर्शन की प्राप्ति होती हैं। चाणक्य के इस नीति शास्त्र में सफलता के कई सूत्र भी हैं, जिन्हें अपनाने पर तरक्की के मार्ग बनते हैं। इसके अलावा इसमें उन लोगों का भी उल्लेख है, जिनसे हमेशा सावधान रहना चाहिए। चाणक्य के अनुसार इंसान को हमेशा बुरी संगत से दूर रहना चाहिए। ये लोग हमेशा आपकी तरक्की में बाधा बनते हैं। इसके अलावा कई अन्य लोगों का भी उल्लेख है, जिनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।