सामान्य रूप से लाखों लोग शुक्ल पक्ष में मरते हैं और लाखों कृष्ण पक्ष में, तो क्या शुक्ल पक्ष में मरने वाले सभी लोगों को मोक्ष मिल जाता है? क्या वे फिर जन्म नहीं लेते। दरअसल, यह बात उन लोगों के लिए है, जो योगी या अनन्य भक्त हैं। आम तौर पर व्यक्ति मरने के कुछ समय बाद दूसरा जन्म ले लेता है, लेकिन जो पाप कर्मी है, उसे नए जन्म में कठिनाई होती है।