फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था और धर्म के नजरिए से साल 2019 की चर्चित तस्वीरें और घटनाएं

Mon, 30 Dec 2019 12:45 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 18
year ender 2019
साल 2019 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। साल 2019 में अलग-अलग क्षेत्रों में कई घटनाएं घटी। साल 2019 न सिर्फ राजनीतिक घटनाओं के लिए याद किया जाएगा बल्कि चर्चा के केंद्र में कई धार्मिक घटनाएं भी घटी। आइए जानते हैं वर्ष 2019 की घटित प्रमुख धार्मिक घटनाओं के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 18
year ender 2019
प्रयागराज कुंभ 2019
धार्मिक नजरिए से साल 2019 में सबसे आकर्षण का केंद्र रहा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संपन्न कुंभ मेला। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुंभ को बड़े ही भव्य और विशाल तरीके से संपन्न करवाया। 
विज्ञापन

3 of 18
year ender 2019
इस कुंभ की चर्चा देश और विदेश में छाई रही। इस कुंभ मेले में 2013 में आयोजित कुंभ मेले की अपेक्षा दोगुनी तादाद में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। आंकड़े के अनुसार 2019 के कुंभ में 24 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया।

4 of 18
year ender 2019
इस कुंभ स्नान में बड़ी तादाद में जानी मानी हस्तियों ने संगम में डुबकी लगाई। एक अनुमान के अनुसार करीब 24 करोड़ से अधिक लोगों में संगम के पवित्र जल में स्नान किया।
विज्ञापन

5 of 18
year ender 2019
साल 2019 में प्रयागराज में हुए कुंभ के दौरान उमड़ी भीड़
विज्ञापन

6 of 18
year ender 2019
लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ की यात्रा की। इस दौरान वहां पर उन्होंने रुद्र गुफा में साधना की जिसकी तस्वीर काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन

7 of 18
रुद्र गुफा आम लोगों के लिए 2018 में पहली बार खोली गई थी।

8 of 18
साल 2019 में करतारपुर कॉरिडोर के बनने की खबर छायी रही। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक जी की 550वीं जयंती के मौके पर पाकिस्तान स्थित करतारपुर गुरद्वारे में भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने मिलकर एक कॉरिडोर का निर्माण किया गया।

9 of 18
year ender 2019
पूरे साल इस कॉारिडोर को लेकर दोनों देशों के बीच काफी वाद-विवाद रहा। लगभग 1,467 से अधिक श्रद्धालुओं ने करतारपुर गुरुद्वारे में अरदास की।

10 of 18
year ender 2019
करतारपुर में जाने वाले सिख श्रद्धालुओं की काफी संख्या रही।

11 of 18
ram - फोटो : ram
सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में सबसे बड़ा फैसला अयोध्या मंदिर के मामले में सुनाया। यह ऐतिहासिक फैसला 9 नवंबर 2019 को दिया गया।

12 of 18
ram - फोटो : ram
फैसले में विवादित जगह पर राम मंदिर निर्माण करने और मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन देने का सरकार को निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीस  रंजन गोगोई की अध्यक्षता में संविधान पीठ ने 1045 पन्नों का फैसला दिया।

13 of 18
year ender 2019
इस बार दिवाली के मौके पर अयोध्या में यूपी की योगी सरकार में लाखों की संख्या में दीपक जलाएं जिसकी चर्चा खूब रही।

14 of 18
year ender 2019
सबरीमाला मंदिर विवाद 2019
साल 2019 में केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर विवादों में छाया रहा। सबरीमाला मंदिर में 10 साल की आयु से लेकर 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी थी।

15 of 18
year ender 2019
इस पाबंदी को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट ने अपने फैसले में मंदिर में महिलाओं के जाने की पाबंदी को हटाने का निर्णय सुनाया। इस फैसले के बाद खूब विवाद चला। फैसले को लेकर कई पुनर्विचार याचिका दायर की गई। फैसले के बाद केरल में इसको लेकर कई जगह हिंसा भी हुई। 

16 of 18
year ender 2019
अमरनाथ यात्रा 2019 
साल 2019 की अमरनाथ यात्रा काफी सुर्खियों में रही। इस बार अमरनाथ यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने से पहले वहां चल रही यात्रा को सरकार ने सुरक्षा के नजरिए से सभी भक्तों को वापस जाने के लिए कहा गया।

17 of 18
राहुल गांधी ने साल 2019 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा की। उनकी यह यात्रा काफी चर्चा में रही।
विज्ञापन

18 of 18
year ender 2019
इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा भी सुर्खियों में रही। डोकलाम विवाद के चलते नाथुला दर्रे से न होकर इस बार लिपुलेख दर्रे से यात्रा की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें