मकर राशि
आपकी राशि में शनि का गोचर करना किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि यह उनका अपना घर है। ऐसे में यदि आप निष्ठा और ईमानदारीपूर्वक कार्य करते रहेंगे तो शनिदेव कुछ नहीं कहेंगे किंतु छल, कपट और बेईमानी से कमाया गया धन आया तो आपको तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। ऐसा भी कह सकते हैं कि आपका कार्य ही तय करेगा कि आपका आने वाला भविष्य कैसा रहेगा।