फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से भरा रहेगा सितंबर माह, जानें आपकी राशि के लिए कैसा बीतेगा महीना

Wed, 01 Sep 2021 07:09 AM IST
Manoj Dubey पं. मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
सितंबर माह में ग्रह गोचर और सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मासिक राशिफल सितंबर 2021: सितंबर में कई ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शुक्र और मंगल ग्रह का 6 सितंबर को राशि परिवर्तन होगा। गुरु का गोचर 14 सितंबर तो सूर्य का गोचर 17 सितंबर को होगा। बुध 22 सितंबर को अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों की बदलती चाल का कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कई राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ने के आसार रहेंगे। आइये जानते हैं ग्रह गोचर के अनुसार राशियों पर प्रभाव

मेष राशि: सितंबर महीना आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। ोकरियर की बात करें, तो सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए अच्छा कहा जा सकता है। वास्तव में, पूरा माह ही बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी कुंडली में दशम भाव के स्वामी शनि उसी भाव में बैठे हैं। शनि की यह स्थिति इस बात का संकेत है कि अगर आप योजना बनाकर मेहनत करेंगे, तो सफलता आपसे दूर नहीं रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवार के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि: आपके लिए ये महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि करियर के लिहाज से समय काफी शानदार रहेगा। खासकर, महीने की शुरुआत इस दृष्टि से बहुत अच्छी रहेगी। आपके दशम भाव में देवगुरु बृहस्पति बैठे हुए हैं। साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल अपनी दृष्टि बृहस्पति पर डाल रहे हैं। ग्रहों का यह योग सरकारी नौकरी पेशा करने वालों के लिये बहुत अच्छा है व्यापारिक दृष्टिकोण से समय आशातीत सफलता वाला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। परिवार और स्वास्थ्य मामलों के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि: इस महीने करियर में आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे और सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। पाँचवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र की दृष्टि दशम भाव पर है, जो करियर और व्यवसाय का भाव होता है। शुक्र के साथ लग्न और चौथे भाव के स्वामी बुध की दृष्टि भी दशम भाव पर है। दोनों ग्रहों की दशम भाव पर दृष्टि के परिणामस्वरूप आपको अपने काम में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती है और आपको अपने काम को करने में आनंद भी आएगा। परिवारिक मामलों में औसत फल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं।

4 of 12
राशि
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस महीने किसी भी काम में धैर्य से काम लेना होगा। करियर के लिए भी ये महीना उतना अच्छा नहीं रहेगा। करियर की दृष्टि से सितंबर माह की शुरुआत कमजोर रहेगी। इस चुनौतीपूर्ण समय में आपको धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपकी गाड़ी पटरी से उतरती नजर आयेगी और अनुकूल समय आने के बाद भी आप उसे ठीक से नहीं दौड़ा पाएंगे। बस पांच-छह दिनों के लिए आपको सचेत रहने की जरूरत है। 6 सितंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल तीसरे भाव में आ जाएंगे, जो साहस का भाव है। इससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है ।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए ये महीना उतना लाभप्रद नहीं रहेगा। करियर में छोटी मोटी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। करियर की दृष्टि से सितंबर माह में उतार चढ़ाव रहने वाला है। बस आपको अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। राहु आपके दशम भाव में विराजमान हैं, जो कर्म, व्यवसाय, पद, ख्याति का भाव माना जाता है। तो राहु के इस गोचर के परिणामस्वरूप आप करियर को लेकर काफी सक्रिय यानी कर्मशील रहेंगे। आपको अपनी हाजिरवाबी से नौकरी में काफी लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि: सितंबर महीना आपके करियर के लिहाज़ से काफी खास रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। करियर के दृष्टिकोण से यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए आपको अभी ध्यान के साथ चलने की आवश्यकता है। इस महीने आपका करियर उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए माह का पूर्वार्ध सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन व्यवसाय/कारोबार, स्वरोजगार करने वालों के लिए यह समय थोड़ा कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा ,किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि: ये महीना आपके करियर के लिए काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। करियर और कामकाज के दृष्टिकोण से सितंबर का महीना आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल ही रहने वाला है। चतुर्थ भाव में बैठे शनि की पूरे महीने दशम भाव पर सीधी दृष्टि रहेगी। यह नौकरीपेशा लोगों के लिए परिश्रम से अच्छी सफलता का समय है। आपके बाहुबल, आपके पुरुषार्थ से ही काम बनेंगे। मेहनत से पीछे न हटें, सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि: सितंबर का महीना आपके करियर के लिए काफी अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको अपने प्रयासों का उचित फल प्राप्त होगा। बिजनेस वाले जातकों को भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज और करियर के दृष्टिकोण से सितंबर का महीना आपके लिए उत्साहजनक रहने वाला है। कर्मभाव यानी दशम भाव में सूर्य और मंगल विराजमान हैं, साथ ही वक्री वृहस्पति की दृष्टि भी है। सूर्य और मंगल के लिए यह भाव दिग्बल वाला भी माना जाता है यानी दशम भाव में वे उन्हें विशेष बल मिल जाता है। इसलिए चाहे नौकरीपेशा हों या स्वरोजगार करने वाले या फिर व्यापार-व्यवसाय करने वाले, अपने काम में आपका भरपूर मन लगेगा। परिश्रम और मनोयोग से प्रयास करेंगे और लाभ भी होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

9 of 12
राशि
धनु राशि: इस महीने आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। प्रमोशन हो सकता है। कामकाज और करियर के दृष्टिकोण से सितंबर का महीना आपके तिए बहुत उत्साहवर्धक रहने वाला है। महीने की शुरुआत बहुत अच्छी होने की संभावना है। आपकी मेहनत आपके प्रयासों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है, तो आपके काम सरलता से बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पहले सप्ताह में बुध और शुक्र दोनों दशम भाव में होंगे। दशभ भाव बुध की राशि भी है और शुक्र उनके मित्र हैं। इससे आपके कामकाज में आने वाली सारी बाधाएं आपके व्यवहार आपकी बातचीत के तरीके से स्वत: दूर होती जाएंगी। पारिवारिक जीवन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य मोर्चे पर समय अनुकूल रहेगा।

10 of 12
राशि
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सामान्य रहेगा। करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 6 सितंबर से शुक्र का गोचर दशम भाव में होगा। मंगल की कन्या राशि में स्थिति काम बदलने पर विचार कर सकते हैं। 22 सितंबर को बुध के दशम भाव में जाने से करियर में पदोन्नति के योग हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण और फायदेमंद है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के करियर के लिए समय अच्छा है।ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। करियर और कामकाज के दृष्टिकोण से सितंबर का महीना अच्छा रहने की संभावना है। महीने का पूर्वार्ध बहुत आनंददायक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की कामकाज में तरक्की होगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। मान-सम्मान बढेगा। पदोन्नति के प्रबल योग हैं। उत्तरार्ध में स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। काम-काज में उतार-चढ़ाव हो सकता है।  पारिवारिक जीवन के लिहाज से समय शुभ है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि: सितंबर का महीना आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज और करियर को लेकर यह महीना आपसे अतिरिक्त प्रयासों की अपेक्षा रखेगा। सफलता के लिए भागदौड़ और परिश्रम की बहुत जरूरत होगी। वृहस्पति के द्वादश में होने से काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। अधिक मेहनत और कम लाभ वाली स्थिति रहेगी, लेकिन आपको इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहते हुए प्रयासों में कोई कमी नहीं आने देना है। ये प्रयास आगे चलकर फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार रहेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें