फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य को जल देते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान, धन और यश की होगी प्राप्ति

Sat, 10 Jul 2021 05:26 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हमारी सृष्टि को चलाने में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान है। पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों को इसी से ऊर्जा प्राप्त होती है। सूर्य जीवन का केंद्र बिंदू है। अगर ये ना हो तो धरती पर जीवन संभव नहीं हो सकता है। धरती पर समस्त ऊर्जा का स्त्रोत सूर्य है। ऐसे में हमारे पौराणिक ग्रंथों में सूर्य को एक विशेष दर्जा दिया गया है। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य स्वास्थ्य, पिता और आत्मा का कारक है। ज्योतिष विद्या के अनुसार व्यक्ति के जीवन में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है, तो व्यक्ति को जीवन में खूब कामयाबी और यश की प्राप्ति होती है। वहीं अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है तो जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मान्यता है कि रोज सूर्य को जल अर्पण करने से जीवन से कई दिक्कतें दूर हो जाती हैं। सूर्य को जल देते वक्त कई बातों का ध्यान रखाना चाहिए। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर सूर्य को जल का अर्घ्य दिया जाए तो जीवन काफी खुशहाल हो जाता है। आइए जानते हैं -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य - फोटो : अमर उजाला
कोशिश करिए कि सूर्य उदय होते ही उसे जल का अर्घ्य दिया जाए। ऐसा करने पर सूर्य का सकारात्मक लाभ जीवन पर होता है। यदि सूर्य की रोशनी तेज हो गई है और आंखों पर चुभने लगी है तो उस वक्त जल अर्पण करने का कोई फायदा नहीं होता। सूर्य को जल का अर्घ्य करते वक्त ऊं आदित्य नम: मंत्र या ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य - फोटो : Social media
बिना स्नान किए सूर्य को कभी भी जल का अर्घ्य ना दें। सूर्य को जल अर्पण करते वक्त यदि उसमें नीला रंग मिलाया जाए, तो इससे व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है, जिसका लाभ उसे शिक्षा और कारोबार के क्षेत्र में मिलता है। ऐसा करने से कई शुभ परिणाम मिलते हैं। घर के भीतर धन और यश का आगमन होता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करते हैं तो सूर्य को अर्घ्य देते वक्त जल में रोली या लाल चंदन जरूर मिलाएं। इससे व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने के लिए जल में हल्दी मिलाकर उसे सूर्य के समक्ष अर्घ्य दें। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य - फोटो : ANI
अगर जल में तिल और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दिया जाए, तो इससे पितरों को शांति मिलती है और जीवन से कई सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। सूर्य देव को रोजाना जल का अर्घ्य दिया जाए तो जीवन में खूब सारा लाभ प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें