New Year 2024: आज से नए साल की शुरुआत हो गई है। सभी को नए साल का इंतजार बेसब्री से रहता है। क्योंकि नया साल हम सभी के लिए नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आता है। ये साल सभी के लिए बहुत खास होता है। कुछ लोग इस दौरान घर में पूजा पाठ का आयोजन भी कराते है ताकी पूरे साल परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहें। वहीं कुछ लोग जीवन में कुछ नया करने का प्रण भी लेते है। आमतौर पर लोग अपने अधूरे काम को नए वर्ष पर पूरा करने की योजना बनाते है। नए साल के मौके पर नई वस्तुओं की खरीदारी भी की जाती है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें नए साल पर खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते है कि, नए साल के शुभ अवसर पर किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए।