फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Resolutions 2024: नए साल पर खुद से करें ये पांच वादे, जीवन में आएगा सुधार

Mon, 01 Jan 2024 06:26 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year Resolutions 2024: जल्द ही साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। नया साल सभी के लिए खास होता है। इस दौरान सभी जीवन में कुछ नया करने की योजना बनाते है।
विज्ञापन
1 of 6
new year resolutions 2024 - फोटो : Amar Ujala
New Year Resolutions 2024: जल्द ही साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। नया साल सभी के लिए खास होता है। इस दौरान सभी जीवन में कुछ नया करने की योजना बनाते है। साथ ही कई सकंल्प भी लिए जाते हैं। वहीं नए साल से क्या करना है, कैसे करना है, आदि जैसे सवाल मन में आते हैं। हिंदू धर्म में किसी भी नई चीज की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है। कुछ नया करने से न केवल जीवन में सुधार आता है बल्कि जीवन को नई उम्मीद और नई आशाएं भी मिलती हैं। मान्यता है कि आप साल की शुरुआत जिस तरह से करेंगे आपका पूरा साल भी वैसा ही बीतेगा। यही कारण है कि लोग नए साल के पहले दिन खुद से कुछ ऐसे वादे करते हैं जिससे उनका पूरा साल सुख समृद्धि के साथ बीतता है। अगर आप भी अपने नए साल को बेहतर बनाना चाहते हैं तो खुद से ये पांच वादे कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
new year resolutions 2024 - फोटो : Amar Ujala
पूजा पाठ 
नए साल के शुभ अवसर पर आप पूजा पाठ करने का वादा खुद से कर सकते हैं। ऐसा करने से न केवल आपका मन शांत रहेगा बल्कि भगवान की कृपा भी आप पर बनी रहेगी। इस दौरान गाय माता को रोटी खिलाना और भी शुभ होगा। रोजाना ऐसा करने से आपके कष्टों का निवारण हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
new year resolutions 2024 - फोटो : Amar Ujala
बड़ों का सम्मान
बड़ों का सम्मान करना आदर है। अक्सर क्रोध में आकर बड़ों के प्रति कुछ ऐसे बोल मुंह से निकल जाते हैं जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंचती है। इसलिए नए साल पर आप  बड़ों के प्रति सम्मान और अनुशासन का वादा खुद से करें।

4 of 6
new year resolutions 2024 - फोटो : Amar Ujala
सूर्य को जल
सूर्य को जल चढ़ाने से न केवल दिन अच्छा जाता है बल्कि पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साथ ही मन और आत्मा शुद्ध हो जाती है सुख समृद्धि बनी रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
new year resolutions 2024 - फोटो : Amar Ujala
बुरी आदतों से बचाव
बुरी आदतों से बचाव करना सभी के लिए बेहद जरूरी है। झूठ बोलना, दूसरों को ठेस पहुंचाना और भोजन को बर्बाद करना भी एक बुरी आदत है। बुरी आदत न केवल व्यक्ति के लिए हानिकारक है बल्कि उसके परिवार के लिए भी वह कष्टदायी होती है। इसलिए नए साल पर बुरी आदतों से बचाव का वादा खुद से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
new year resolutions 2024 - फोटो : Amar Ujala
वाणी पर नियंत्रण
धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि वाणी की मधुरता से व्यक्ति सफल बन सकता है और ऐसे लोगों को हर जगह सम्मान मिलता है। यही नहीं मीठा बोलने से शत्रु को भी मित्र बनाया जा सकता है। आमतौर पर क्रोध में आकर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को कटु वचन बोल देता है। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। इसलिए इस नए साल पर वाणी पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रण लें।

New year 2024: बनाना चाहते हैं अपने नए साल को बेहतर, तो भगवान राम के जीवन से सीखें ये बातें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें