फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: बुध के सिंह राशि में परिवर्तन से किसे होगा लाभ, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव

Tue, 10 Aug 2021 12:48 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2021: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है।
महान ग्रह बुध कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं जहां ये 26 अगस्त को दोपहर 11 बजकर 18 मिनट तक भ्रमण करेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। जिन जातकों की जन्म कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव के होते हैं वह व्यक्ति आकर्षक और स्वभाव से तर्कसंगत और कुशल वक्ता होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को सूर्य के समान तेजस्वी दिव्य पीतांबरधारी, संपूर्ण आभूषणों से विभूषित, अर्थशास्त्रों के ज्ञाता, उत्कृष्ट बुद्धि संपन्न, मधुर वाणी बोलने वाले महान गणितज्ञ माना गया है। सूर्यदेव के साथ इनकी युति होने से बुधादित्य योग बनता है।इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में भ्रमण करते हुए बुध विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
बृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता देगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का पूर्ण सुख प्राप्त होगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपको अत्यंत साहसी और निडर बनाएगा। अपने सौम्य स्वभाव तथा ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से सहयोग के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध आपको कुशल वक्ता बनाएंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान अथवा वाहन के भी  क्रय का योग। काफीदिनों का दियागया धन भी वापस मिलने के योग। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध आत्मविश्वास की वृद्धि तो करेंगे ही मान सम्मान की भी वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। व्यावसायिक मामलों में धोखाधड़ी से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही किसी भी तरह के अनुबंध पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए कार्य सिद्धि के नए द्वार खोल देगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। राजनीति में भाग्य आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव धर्म एवं आध्यात्मिक के प्रति गहरी रूचि प्रदान करेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। भाग्य वृद्धि तो होगी ही नए लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य विशेषकर के चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छी सफलता दिलाएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्यो का निपटारा होगा। नए व्यापार भी आरंभ के योग। साझा व्यापार करने से परहेज करें। रोमांस के मामलों में समय नष्ट न करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव स्वास्थ्य के लिए विपरीत असर कारक रहेगा, चर्म रोग नजले-जुकाम, पेट संबंधी विकार तथा बुखार आदि से बचें। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी अधिक सावधानी बरतें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। कर्ज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें