माता वैष्णों देवी के दरबार में प्राचीन गुफा का काफी महत्व है। श्रद्धालु इस गुफा से माता के दर्शन की इच्छा रखते हैं, क्योंकि मान्यता के अनुसार प्राचीन गुफा के समक्ष ही भैरों बाबा का शरीर मौजूद है। माता ने यहीं पर भैरों बाबा को अपने त्रिशूल से मारा था और उनका सिर उड़कर भैरों घाटी में चला गया और शरीर यहां रह गया।