फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार के दिन करें ये 7 उपाय, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली, भाग्य होगा प्रबल

Wed, 30 Sep 2020 02:01 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
गुरुवार के उपाय से दांपत्य जीवन की परेशानियां होंगी दूर - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष विज्ञान में गुरुवार का दिन देवगुरू बृहस्पति का माना जाता है और धार्मिक मान्यता के अनुसार बृहस्पति देव सभी देवताओं के गुरु हैं। देव गुरु बृहस्पति सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह के दोष की वजह से आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां आती हैं। भाग्य भी साथ नहीं देता है। अगर आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो आपको गुरूवार के दिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। ये उपाय आपके भाग्य में भी वृद्धि करेंगे। साथ ही संतान से जुड़ी समस्याएं भी गुरुवार के ये उपाय दूर करेंगे। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौनसे उपाय करने चाहिए..
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पीले रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें  
गुरुवार के दिन पूजा में पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले कपड़े और पीले चंदन का उपयोग करना चाहिए। पीले वस्त्र और पीले पुष्प भी धारण करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
गुरुवार के दिन खाएं चने की दाल - फोटो : PTI
गुरुवार के दिन खाएं चने की दाल
भोजन में गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग होना चाहिए और नमक नहीं खाना चाहिए। हो सके तो इस दिन एक ही समय का भोजन करना चाहिए। 

4 of 8
गुरुवार व्रत कथा को सुनें - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार व्रत की कथा सुनें
गुरुवार के दिन पूजन के बाद बृहस्पति देव की व्रत कथा सुननी चाहिए। इस व्रत से बृहस्पति जी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
महिलाएं रखें व्रत - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के लिए है ये विशेष दिन
गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है परंतु ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेष तौर पर करना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
मंदिर में करें इन चीजों का दान - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर में करें इन चीजों का दान
गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल और केसर का दान करना चाहिए। यह उपाय आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

7 of 8
माथे पर चंदन का तिलक लगाएं  - फोटो : सोशल मीडिया
माथे पर चंदन का तिलक लगाएं 
गुरुवार के दिन चंदन का तिलक मस्तक पर लगाना चाहिए। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होती है और कुंडली में गुरु दोष मिट जाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।
विज्ञापन

8 of 8
केला
इस दिन केला न खाएं
इस दिन केले के पेड़ की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है और गुरुवार का दिन उन्हें ही समर्पित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें