फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurunanak jayanti 2021: गुरुनानक जी के अनमोल वचन, जो दिखाते हैं जीवन जीने की सही राह

Thu, 18 Nov 2021 12:01 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
गुरु नानक जयंती 2021 - फोटो : Facebook/Shri Guru Nanak Dev ji
प्रत्येक वर्ष  कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। इसी दिन सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म श्री ननकाना साहिब में हुआ था। इनके द्वारा ही सिख धर्म  की नींव रखी गई थी। इस बार गुरुनानक जयंती का पावन पर्व 19 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन को गुरु पर्व, प्रकाश पर्व आदि के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाती है और गुरुद्वारों में कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है। सिख धर्म के लोग इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाते हैं। गुरुनानक जी ने अपने उपदेशों से लोगों को जीवन की सही राह दिखाई। इन्होंने लोगों को एकता का संदेश दिया। गुरुनानक जयंती के पावन पर्व पर आप भी पढ़िए उनके अनमोल वचन। 


 
विज्ञापन

2 of 8
गुरु नानक जयंती 2021 - फोटो : Facebook/Dharam Seva Records
गुरु नानक जी कहते थे कि पैसे हमेशा जेब में होने चाहिए, हृदय में नहीं।
 
विज्ञापन

3 of 8
गुरु नानक जयंती 2021 - फोटो : iStock
मनुष्य को लोभ का त्याग करना चाहिए और सदैव परिश्रम से धन कमाना चाहिए।

4 of 8
गुरुनानक जयंती 2021 - फोटो : AmarUjalaKavya
गुरु नानक जी ने स्त्रियों का सम्मान करने का उपदेश दिया, उनका कहना था कि हमें हमेशा स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 8
गुरु नानक जयंती 2021 - फोटो : file photo
गुरु नानक जी का कहना था कि सबसे पहले स्वयं की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।

 
विज्ञापन

6 of 8
गुरुनानक जयंती 2021 - फोटो : file photo
अंहकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसलिए अंहकार का त्याग करना चाहिए और विनम्रता पूर्वक सेवाभाव से जीवन व्यतीत करना चाहिए।

 
विज्ञापन

7 of 8
गुरु नानक जयंती 2021
गुरुनानक देव जी ने इक ओंकार का संदेश दिया। उनका कहना था कि सबका परम पिता एक ही है इसलिए सभी को एकता और प्रेमभाव के साथ रहना चाहिए। 


 
विज्ञापन

8 of 8
गुरु नानक जयंती 2021
जब मन पाप और लज्जा से अपवित्र हो जाए तो वह ईश्वर का नाम लेने से स्वच्छ हो जाता है। इसलिए मनुष्य को ईश्वर के नाम का स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें