फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच योद्धा जो रामायण और महाभारत दोनों में थे प्रमुख पात्र

Sat, 01 Jun 2019 01:40 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mahabharat
रामायण और महाभारत दोनों ऐसे महाकाव्य हैं जिसका सनातन धर्म में विशेष स्थान है। रामायण और महाभारत दोनों में ऐसे पात्र थे जिनको भुलाया नहीं जा सकता। इन्हीं पात्रों में कुछ ऐसे थे जो दोनों समय जीवित रहे। जिन्होंने रामलीला भी देखी और महाभारत का युद्ध भी। आइए जानते है कौन थे वे प्रमुख पात्र...
विज्ञापन

2 of 6
भगवान परशुराम
भगवान परशुराम ने रामायण में सीता स्वयंवर में धनुष टूटने के बाद भगवान राम को चुनौती दी थी। भगवान राम ने परशुराम जी को अपना सुदर्शन चक्र सौंपा था। द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण को परशुराम जी ने सुदर्शन चक्र वापस किया।
विज्ञापन

3 of 6
भगवान हनुमान
हनुमानजी को चिंरजीवी होने का आशीर्वाद मिला हुआ है। वे कलयुग में आज भी हैं। हनुमानजी ने भगवान राम की सेना का नेतृत्व लंका विजय के लिए किया था। महाभारत के युद्ध में हनुमानजी अर्जुन के रथ पर थे और विजयी बनाने में सहयोग किया था।

4 of 6
Ramayan
जामवंत
जामवंत की इच्छा थी कि भगवान से मल्लयुद्ध करें। राम जी ने इन्हें वचन दिया कि अगले अवतार में वह इस इच्छा पूर्ण करेंगे। एक बार श्रीकृष्ण एक गुफा में प्रवेश कर गए। इस गुफा में जामवंत पहले थे। जामवंत के साथ 8 दिनों तक श्रीकृष्ण युद्ध करते रहे। इसके बाद जामवंत को एहसास हुआ कि श्रीकृष्ण वास्तव में उनके प्रभु राम हैं। इसके बाद जामवंत ने अपनी पुत्री जामवंती का विवाह श्रीकृष्ण से कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
मयासुर
रावण के ससुर मयासुर थे। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने जब इसके प्राण लेने चाहे तब अर्जुन ने मायासुर को जीवनदान दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाभारत
महर्षि दुर्वासा
महर्षि दुर्वासा भी एक ऐसे महापुरुष हैं जिन्होंने रामायण भी देखा और महाभारत भी। एक कथा के अनुसार दुर्वासा के शाप के कारण लक्ष्मणजी को राम जी को दिया वचन भंग करना पड़ा था। महाभारत काल में इन्होंने कुंती को संतान प्राप्ति का मंत्र दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें