फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था:गोलू देवता के मंदिर में भक्त चिट्ठियां लिखकर मांगते हैं मन्नत

Tue, 28 May 2019 01:58 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोलू देवता मंदिर - फोटो : social media
देवभूमि उत्तराखंड अपने प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक स्थानों के लिए भी मशहूर है। वैसे तो उत्तराखंड में कई मशहूर धार्मिक स्थान है जहां पर दूर-दराज से लोग पूजा और दर्शन के लिए आते हैं। इन्हीं स्थानों में एक नाम है गोलू देवता का मंदिर। यहां भक्त अपनी मनौतियां और बातों को भगवान तक लिखकर पहुंचाते हैं। कहते हैं भगवान यहां आए लोगों की सारी मुरादें पूरी करते हैं। किसी को खाली हाथ और निराश करके वापस नहीं भेजते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गोलू देवता मंदिर - फोटो : social media
देवभूमि के अल्मोड़ा के पास यह मंदिर स्थित है। गोलू देवता को लोग न्याय का देवता भी कहते हैं। वह अपने भक्तों के साथ कभी गलत नहीं होने देते हैं। वहां दर्शन करने आने वाले भक्त अपनी बातों को पर्ची में लिखकर चढ़ाते हैं। भगवान अपने भक्त की झोलियां भरकर वापस भेजते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गोलू देवता मंदिर - फोटो : social media
कुछ लोग यहां पर्ची के साथ-साथ घंटी भी बांधकर जाते हैं। इसके पीछे की मान्यता है कि जब घंटी बजने पर भगवान तक उनकी बातें पहुंचेगी। मंदिर के प्रांगण में हजारों की संख्या में घंटी बंधी हुई नजर आती है। 

4 of 5
गोलू देवता मंदिर - फोटो : social media
घंटियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इस मंदिर को घंटियों वाला मंदिर भी कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोलू देवता मंदिर - फोटो : social media
कई भक्त की मुराद पूरी होने पर यहां आकर घंटी चढ़ाते हैं और फिर लोगों को प्रसाद बांटते हैं। इस मंदिर के आस-पास का खूबसूरत दृश्य लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें