नवरात्रि का आरंभ हो गया है, इन नौ दिनों में मां भगवती के नौ दिव्य स्वरुपों की पूजा आराधना की जाएगी। मां के नौ स्वरुपों की पूजा का अलग-अलग महत्व होता है। हर रुप की अपनी एक अलग विशिष्टता है। वैसे तो सच्चे मन से श्रद्धा पूर्वक भक्त जो भी भोग लगा दे माता रानी उसे स्वीकार करती हैं लेकिन इन नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौं स्वरुपों को उनका प्रिय अलग-अलग भोग भी लगाया जाता है। अपने प्रिय भोग से वे अत्यंत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख, समृद्धि व आरोग्यता का वरदान देती हैं, साथ ही उनकी कृपा से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। तो चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान कौन सी देवी को किस चीज का भोग लगाकर किया जा सकता है प्रसन्न।
विज्ञापन
2 of 10
नवरात्रि 2021 मां शैलपुत्री को लगाएं घी का भोग(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
मां शैलपुत्री का भोग
नवरात्रि के प्रथम दिन यानी आज मां शैलपुत्री का दिन है, माता रानी को इस दिन गाय के शुद्ध घी अर्पित करने चाहिए, धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे शरीर की सभी व्याधियां और रोग दूर होते हैं व मां की कृपा से आरोग्यता की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
3 of 10
नवरात्रि 2021 मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं शक्कर का भोग(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : demo pic
मां ब्रह्मचारिणी का भोग
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करते समय इन्हें शक्कर का भोग लगाना चाहिए। मान्यतानुसार इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं व पूरे परिवार को दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं। आपके घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
4 of 10
नवरात्रि 2021 मां चंद्रघंटा को लगाएं दूध या दूध से बने मिष्ठान का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : instagram
मां चंद्रघंटा का भोग
नवरात्रि के तीसरे दिन मां आदिशक्ति की तृतीय शक्ति देवी चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद मिष्ठान को ब्राह्मणदेव को दान कर देना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके घर में खुशहाली आती है और सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
नवरात्रि 2021 मां कूष्मांडा को लगाएं मालपूए का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
मां कूष्मांडा का भोग
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा का पूजन किया जाता है। मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाना चाहिए। इस भोग को प्रसाद स्वरुप जरुरतमंद लोगों में वितरित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कूष्मांडा इससे प्रसन्न होकर बल बुद्घि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
6 of 10
नवरात्रि 2021 स्कंदमाता को लगाएं केले का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्कंदमाता का भोग
नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता का पूजन किया जाता है इस दिन माता रानी को केले का भोग अर्पित करना चाहिए व जरुरतमंदों में केले का दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों को तरक्की प्राप्त होती है।
विज्ञापन
7 of 10
नवरात्रि 2021 मां कात्यायनी को शहद का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
मां कात्यायनी का भोग
नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी का पूजन किया जाता है। इस दिन माता कात्यायनी को शहद का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे प्रसन्न होकर माता रानी सौंदर्य का आशीर्वाद देती हैं व मनुष्य को धर्म, अर्थ मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
8 of 10
नवरात्रि 2021 माता कालरात्रि को गुड़ या मेवा के लड्डू का भोग लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मां कालरात्रि का भोग
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन किया जाता है। इन्हें गुड़ और मेवा के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इनकी कृपा से भक्तों को भय और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति प्राप्त होती है। मां कालरात्रि की कृपा से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
9 of 10
नवरात्रि 2021 मां महागौरी को नारियल का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
मां महागौरी का भोग
नवरात्रि के आठवें दिन यानी महाअष्टमी को मां महागौरी की पूजा करने का विधान हैं। इन्हें पूजन में नारियल का भोग लगाना चाहिए। इनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही नारियल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मनुष्य की इच्छाओं की पूर्ति होती है।
नवरात्रि 2021 मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मां सिद्धिदात्री का भोग
नवरात्रि के आखिरी यानी नवमी तिथि को समस्त सिद्धियों को प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। इन्हें तिल का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में होने वाली अनहोनी की आशंका का भय समाप्त हो जाता है। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।