फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2021: आज से शुरु हो गई हैं नवरात्रि, जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनकर करना चाहिए पूजन

Thu, 07 Oct 2021 11:45 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि 2021 - फोटो : SELF
आज से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है। घर-घर माता रानी की चौकी सजी हैं।  14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को नवमी पर कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि समाप्त हो जाएंगी। आगामी नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवस्वरुपों का पूजन किया जाएगा। आज प्रथम दिन मां शैल पुत्री, द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी, तृतीय मां चन्द्रघण्टा, चतुर्थ मां कूष्माण्डा, पंचम स्कंदमाता, षष्ठम कात्यायनी, सप्तम कालरात्रि,अष्टम मां महागौरी और नवमी पर मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाएगा। मां दुर्गा आदिशक्ति को नौं स्वरुपों की अलग-अलग महिमा है। नवरात्रि में रंगो का भी विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि यदि नवरात्रि में प्रत्येक दिन के अनुसार वस्त्र धारण करके पूजन किया जाए तो माता रानी प्रसन्न होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि नवरात्रि में किस दिन कौन से कपड़े पहनने चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 10
नवरात्रि 2021
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन होता है। इस दिन भक्त को पीले रंग के कपड़े पहनकर मां की आराधना करनी चाहिए क्योंकि माना जाता है कि मां शैलपुत्री को पीला रंग प्रिय है।

 
विज्ञापन

3 of 10
नवरात्रि 2021
द्वितीय नवरात्रि के दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन्हें हरा रंग बेहद प्रिय है। मां ब्रह्माचारिणी को हरे रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए साथ ही स्वयं हरे रंग के वस्त्र धारण करके मां का पूजन करना चाहिए।
 

4 of 10
नवरात्रि 2021
नवरात्रि के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है। मां चंद्रघंटा को भूरा रंग प्रिय है, इसलिए भक्तों को तृतीय दिन भूरे रंग के कपड़े पहनकर माता रानी का पूजन करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि 2021
नवरात्रि के चतुर्थ दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कूष्मांडा को नारंगी रंग बहुत प्रिय है इसलिए इनका श्रंगार व वस्त्र नारंगी रंग के अर्पित करने चाहिए और स्वंय भी नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजन करना चाहिए। 



 
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि 2021
नवरात्रि में पंचम दिन मां स्कंद माता का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता रानी को श्वेत रंग प्रिय है। इसलिए भक्तों को इस दिन श्वेत वस्त्र धारण करके इनका पूजन करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि 2021
कात्यायनी माता का पूजन नवरात्रि के छठे दिन किया जाता है इन्हें लाल रंग अतिप्रय है, इसलिए छठे दिन पूजन के लिए लाल वस्त्र धारण करने चाहिए।

 

8 of 10
नवरात्रि 2021
कालरात्रि माता का पूजन नवरात्रि में सांतवे दिन किया जाता है। नीला रंग इन्हें अति प्रिय है, इनकी पूजा करते समय साधक को नीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। 

 

9 of 10
नवरात्रि 2021
नवरात्रि में आंठवे दिन मां महागौरी का पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हें गुलबी रंग बेहद प्रिय है इसलिए साधक को आठवें दिन गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करके महागौरी का पूजन करना चाहिए।

 
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्रि 2021 मां सिद्धिदात्री - फोटो : SELF
नवरात्रि के आखिरी यानी नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन्हें जामुनी रंग प्रिय है इसलिए जातक को नवमी के दिन जामुनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें