फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: किस दिशा में बैठकर बांधनी चाहिए राखी, भाई-बहन जान लें ये जरूरी नियम

Wed, 30 Aug 2023 07:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जानिए राखी बांधते समय किस दिशा में होना चाहिए भाई का मुख - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2023: राखी का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। इस पर्व का इंतजार हर बहन को बहुत बेसब्री से रहता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह पर्व भाई-बहन के प्यार और पवित्र रिश्ते का त्योहार होता है। इस पर्व पर बहन जहां भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी लंबी उम्र और खुशियों की कामना करती हैं, वहीं भाई हर संकट से बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। कलाई पर बांधी गई राखी कहने को तो बस एक रेशम की डोर होती है, लेकिन यह भाई-बहन के अटूट बंधन की निशानी भी होती है। रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त के साथ ही दिशा का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं राखी बांधते समय किस दिशा में भाई-बहन का मुख होना चाहिए…

Raksha Bandhan 2023: कैसे मनाएं रक्षाबंधन का पर्व? जानिए संपूर्ण विधि, मंत्र और महत्व
विज्ञापन

2 of 5
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
राखी बांधते समय भाई को पूर्व दिशा की ओर मुख करके बिठाएं और बहन अपना मुख पश्चिम दिशा की ओर रखें। उसके बाद भाई के माथे पर रोली और चंदन से तिलक करते हुए अक्षत लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
जानिए राखी बांधते समय किस दिशा में होना चाहिए भाई का मुख - फोटो : iStock
फिर आरती उतारें और भाई की कलाई पर राखी बांधते समय नीचे दिए गए मंत्र का उच्चारण करें। शास्त्रों के अनुसार इस मंत्र का उच्चारण करते हुए राखी बांधने से शुभ फल मिलता है। इस मंत्र से रक्षा के लिए प्रतिबद्ध भी किया जाता है। 
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।

4 of 5
जानिए राखी बांधते समय किस दिशा में होना चाहिए भाई का मुख - फोटो : iStock
ऐसे तैयार करें रक्षाबंधन पर आरती की थाली
रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई को राखी बांधने से पहले पूजा की थाली सजाती हैं। थाली में रोली, अक्षत, चंदन, दीपक, राखी और मिठाई जरूर रखें। पहली राखी भगवान को समर्पित करें। इसके बाद ही भाई को राखी बांधें और भाई के लंबी उम्र की कामना करें।  

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के दिन भाई न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है अशुभ परिणाम 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानिए राखी बांधते समय किस दिशा में होना चाहिए भाई का मुख - फोटो : iStock
रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त
इस साल 30 अगस्त को भद्रा के कारण राखी बांधने का मुहूर्त दिन में नहीं है। इस दिन रात में 9 बजे के बाद राखी बांधने का मुहूर्त है। यह मुहूर्त अगले दिन 31 अगस्त को 07 बजकर 05 मिनट तक है। इस समय में भद्रा नहीं है। ऐसे में रात 9 से 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें