फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर कर लें ये उपाय, सुख-समृद्धि के साथ खूब मिलेगा पैसा

Sun, 05 Feb 2023 07:55 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 7
Magh Purnima 2023: माघ मास भगवान विष्णु का अतिप्रिय होने से इस महीने की पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू पंचांग के अनुसार साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं जिनका अलग-अलग महत्व होता है। वैसे तो हर एक पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण, देवी लक्ष्मी एवं चंद्रदेव की पूजा-अर्चना का विधान है। परन्तु माघ मास भगवान विष्णु का अतिप्रिय होने से इस महीने की पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। माघ मास की पूर्णिमा इस बार 5 फरवरी को है और इस दिन रवि पुष्य योग समेत कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि के दिन सभी देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं और भगवान विष्णु भी इस दिन गंगा नदी में वास करते हैं। धार्मिक एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दिन आप कुछ विशेष उपाय आजमाते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है,धन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
नदियों में स्नान
आज के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व गंगा या किसी भी पवित्र नदी या फिर घर पर ही मन में गंगा मैया का ध्यान कर स्नान करके भगवान श्री हरि की पूजा करनी चाहिए। इस दिन गंगा आदि सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप एवं संताप का नाश होता है। मन एवं आत्मा शुद्ध होती है। इस दिन किया गया स्नान समस्त पापों एवं रोगों का नाश करता है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

3 of 7
lord vishnu
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा
पूर्णिमा तिथि श्रीहरि एवं मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है। इस दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि करके विष्णु जी की पूजा माता लक्ष्मी सहित करें। इस उपाय से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपके परिवार पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहेगा।संतान प्राप्ति में आ रही बाधा दूर को दूर करने के लिए भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और उन्हें पीले  वस्त्र पहनाने चाहिए। पूजा के बाद कान्हाजी को बेसन या फिर बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।  
 

4 of 7
- फोटो : istock
सोना खरीदना रहेगा शुभ
रवि पुष्य योग में सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने के बाद उसे अपने घर के पूजा स्थान में मां लक्ष्मी को अर्पित करें। ऐसा करने से धन में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन श्रीसूक्त या फिर कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको सदैव प्राप्त होती है।
विज्ञापन

5 of 7
पीपल
पीपल की पूजा
माघ पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। पीपल के पेड़ को भगवान विष्णु का निवास माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु के साथ ही पितृगणों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दान करना है लाभकारी
इस दिन तिल से बनी हुई चीजें एवं साथ में शीत निवारक वस्त्र दान करने से धन और वंश में वृद्धि होती है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा करने से श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है। सुख-सौभाग्य, धन-संतान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pitru
पितरों को तर्पण
इस दिन पितरों को तर्पण करना बहुत ही फलदायी माना गया है । ऐसा करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है तथा आयु एवं आरोग्य में वृद्धि होती है । माघ पूर्णिमा पर स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा जनित दोषों से मुक्ति मिलती है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें