फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, बनी रहेगी मुरलीधर की कृपा

Sat, 24 Aug 2024 06:59 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला
Krishna Janmashtami 2024: इस साल 20 अगस्त 2024 से भाद्रपद माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह में बड़े व्रत-त्योहार आते हैं, जिनमें तीज, गणेश चतुर्थी, एकादशी और ऋषि पंचमी का नाम मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा ये माह सभी कृष्ण भक्तों के लिए बेहद खास होता है। मान्यता है कि भाद्रपद माह में ही कृष्ण जी का जन्म हुआ था। तभी से इस माह में उनकी पूजा का विधान है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है।

इस साल  26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी पड़ रही है। इस दिन कृष्ण जी के बाल रूप की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी के अवसर पर सभी कृष्ण मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। इस दौरान मथुरा, वृंदावन से लेकर इस्कॉन में इसकी अलग चमक देखने को मिलती है। इस दिन उनके श्रृंगार पर अधिक जोर दिया जाता है। श्रृंगार के बिना पूजा करना उचित नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए कृष्ण जी के श्रृंगार में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, जान लेते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : freepik
इन रंगों के वस्त्रों का करें चयन 
कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा करने से पहले उनका श्रृंगार किया जाता है। इस दौरान वस्त्रों का चयन उनके प्रिय रंगों से करना चाहिए। माना जाता है कि कृष्ण जी को पीले, हरे, लाल, मोर पंख से बने वस्त्र अधिक प्रिय है। ऐसे में आप इन रंगों के वस्त्र का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : freepik
कुंडल
कान्हा जी के श्रृंगार के दौरान उन्हें  कानों में सोने, चांदी या मोती से बने कुंडल पहनाएं। इसके बिना उनका श्रृंगार अधूरा होता है।

Janmashtami Bhog 2024: जन्माष्टमी पर लगाएं कान्हा को राशि अनुसार भोग मिलेगा विशेष लाभ
 

4 of 6
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : freepik
पाजेब और कमरबंद
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पाजेब और कमरबंद जरूर पहनाना चाहिए। ये सभी उनकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। इस दौरान उनके माथे पर रोली और चंदन का टीका लगाएं। इससे जीवन में शीतलता आती है।
विज्ञापन

5 of 6
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला
माला
लड्डू गोपाल के श्रृंगार में मोतियों की माला को जरूर शामिल करें। श्रृंगार के समय उन्हें वैजयंती की माला पहनाएं। इसके अलावा चांदी या सोने के कड़े से लड्डू गोपाल को सजाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला
मोर मुकुट और बांसुरी 
हिंदू धर्म में बांसुरी के बिना कान्हा जी को अधूरा माना गया है। धार्मिक ग्रंथों में भी कृष्ण जी की बांसुरी की लीलाओं का उल्लेख है। वह जहां भी जाते थे, अपनी बंसी साथ रखते थें। मान्यता है कि मुरली में कृष्ण का वास होता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन बांसुरी कान्हा जी पास जरूर रखें।

इसके अलावा उन्हें मोर मुकुट को भी पहनाएं। लड्डू गोपाल का रूप बेहद मनमोहक है। इस रूप की शोभा को और बढ़ाता है उनका मुकुट। इसलिए आप उन्हें मुकुट जरूर पहनाएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें