फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Kajari Teej 2024: कजरी तीज पर इन खूबसूरत संदेशों से दें सखी सहेलियों को बधाई

Thu, 22 Aug 2024 06:18 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Kajari Teej 2024: हिंदू धर्म में सुहाग से जुड़े सभी व्रत त्योहार का विशेष महत्व होता है। तिथि के अनुसार उपवास रखने पर वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। वहीं सावन और भादो में सुहाग से जुड़े कई व्रत किए जाते हैं। इनमें कजरी तीज का पर्व सबसे खास होता है। ये व्रत भादो महीने में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल ये उपवास आज 22 अगस्त 2024 को रखा जा रहा है।

कजरी तीज पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत करती हैं। आज कजरी तीज पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, धृति योग और बृहस्पति वार का संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना भी लाभदायक होता है। ऐसे में कजरी तीज के शुभ दिन पर आप अपनी सखी सहेली और रिश्तेदारों को इन खुबसूरत संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,
इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए,
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो कजरी तीज का त्योहार
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 6
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
तीज व्रत रखा मैंने
बस एक प्यारी सी
ख्वाहिश के साथ।
हो लंबी उम्र पति की
और हर जन्म मिले
एक दूसरे का साथ।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब तीज का त्योहार
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें