फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2025: क्या होता है बड़ा मंगल ? जानें इसका ऐतिहासिक महत्व और तिथि

Tue, 13 May 2025 06:02 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवार विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जिन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इन दिनों हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की आराधना की जाती है।
विज्ञापन
1 of 6
Bada Mangal 2025 - फोटो : adobe stock
Bada Mangal 2025: आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवार विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जिन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दौरान विशेष रूप से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इन दिनों हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की आराधना की जाती है। यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मध्य क्षेत्रों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इन दिनों श्रद्धालु मंदिरों में विशेष पूजा करते हैं, भंडारे आयोजित करते हैं और प्रसाद वितरित किया जाता है।

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही बाधाएं होंगी दूर
Success Tips: संतान की सफलता के लिए करें ये खास उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की
Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन सिर्फ करें ये पांच उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा
विज्ञापन

2 of 6
बड़ा मंगल की तिथियां  - फोटो : adobe stock
बड़ा मंगल की तिथियां 
इस वर्ष बड़ा मंगल की पूजा पांच मंगलवारों को की जाएगी।
पहला बुढ़वा मंगल – 13 मई 2025
दूसरा बुढ़वा मंगल – 20 मई 2025
तीसरा बुढ़वा मंगल – 27 मई 2025
चौथा बुढ़वा मंगल – 2 जून 2025
पांचवां बुढ़वा मंगल – 10 जून 2025
विज्ञापन

3 of 6
धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock
धार्मिक महत्व
हनुमान जी को भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से व्यक्ति को बुरी शक्तियों, दुर्घटनाओं और अकाल मृत्यु से रक्षा मिलती है। ज्योतिष के अनुसार उनकी पूजा से मंगल और शनि ग्रह के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। ऐसा माना जाता है कि बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी की आराधना करने से वे भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

4 of 6
बुढ़वा मंगल की पूजा विधि - फोटो : adobe stock
बुढ़वा मंगल की पूजा विधि
इस दिन पास के किसी हनुमान मंदिर या राम दरबार में जाकर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और आरती का पाठ किया जाता है। साथ ही सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मंत्र का 108 बार जाप करना लाभकारी होता है।

मंत्र 
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
विज्ञापन

5 of 6
ऐतिहासिक महत्व  - फोटो : adobe stock
ऐतिहासिक महत्व 
मान्यता है कि जब श्रीराम माता सीता की खोज में निकले थे, तब हनुमान जी से उनकी पहली भेंट ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही हुई थी। यह दिन तभी से धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Wedding Invitation: सबसे पहले किन्हें देना चाहिए शादी का निमंत्रण कार्ड? जानें क्या कहते हैं नियम
Importance Of Shankh: शंख के बिना क्यों अधूरी मानी जाती है लक्ष्मी नारायण की पूजा, जानें क्या है इसका महत्व
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लखनऊ की इस परंपरा का मुगल काल से जुड़ाव - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की इस परंपरा का मुगल काल से जुड़ाव
एक कहानी के अनुसार नवाब वाजिद अली शाह के पुत्र की तबीयत अत्यधिक खराब हो गई थी। किसी उपाय से लाभ न मिलने पर उन्हें अलीगंज स्थित एक हनुमान मंदिर में मन्नत मानने की सलाह दी गई। वहां प्रार्थना करने के बाद उनके पुत्र की तबीयत में सुधारने लगी। इसके उपरांत नवाब और उनकी बेगम ने उस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया, जो ज्येष्ठ माह में पूर्ण हुआ। तभी से लखनऊ में बड़ा मंगल के दिन भंडारे और गुड़ के प्रसाद वितरण की परंपरा शुरू हो गई। 


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें