कश्मीर मसले पर पाक को खरी खरी सुनाकर सोशल मीडिया पर छाने वाले इस हिमाचल पुलिस के जवान से पाकिस्तानी डरे हुए हैं। कुछ लोगों ने तो इस जवान को जान से मारने तक की धमकी दे डाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
उरी आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया में अपनी कविता 'कश्मीर तो होगा पाकिस्तान नहीं होगा' से चर्चा में आए हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस मुख्यालय स्थित साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
मनोज कुमार वर्तमान में शिमला में तैनात है लेकिन जिस समय उन्हें धमकियां मिली थी उस समय वह छठीं आईआरबी बटालियन कोलर में तैनात थे। इसी दौरान ही उनके देशभक्ति वाले वीडियो वायरल होने के बाद से ही उर्दू व अंग्रेजी में इस्लामिक देशों से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थी।
4 of 6
यहां तक कि एक ने मनोज ठाकुर की बेटी की तस्वीर को अपनी प्रोफाइल पिक्चर बनाकर परिवार की तरफ भी इशारा किया था। मनोज ठाकुर ने किन्नौर में तैनाती के दौरान कारगिल दिवस 26 जुलाई पर वीडियो को यू ट्यूब पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
5 of 6
लेकिन उरी हमले के बाद वीडियो वायरल हुआ। एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। धवल ने बताया कि फेसबुक इंडिया से संपर्क कर धमकी देने वालों के एकाउंट की जानकारी मांगी गई है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज की कविता सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो गई थी कि इसकी धमक पाकिस्तान तक जा पहुंची। देश के जांबाजों में जोश भरती और युवाओं को देशभक्ति का संदेश देने वाली उनकी इस कविता को लाखों लोगों ने पसंद किया था।