हिमाचल की पहाड़ियों पर फिर ताजा हिमपात हुआ है। हालांकि अब मौसम खुलने से लोगों को राहत मिली है। वहीं, बर्फ से लकदक पहाड़ जन्नत से दिख रहे हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं कैसा से यहां का नजारा-
विज्ञापन
2 of 7
रोहतांग समेत कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले की चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रा में एक फुट ताजा बर्फबारी से ग्लेशियरों की परत और मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
3 of 7
हालांकि अब मौसम खुलने से लोगों को राहत मिली है। वहीं, बर्फ से लकदक पहाड़ जन्नत से दिख रहे हैं। सैलानी इन्हें देखने के लिए भारी संख्या में उमड़ रहे हैं।
4 of 7
हिमाचल में बीते कई दिनों बाद मंगलवार को अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम पारा 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
शिमला में 15.2, धर्मशाला में 14.8, मंडी में 18.2, हमीरपुर में 18.3, कांगड़ा में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार से छह फरवरी तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
6 of 7
उधर, रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल की वादियों में सोमवार रात फिर ताजा बर्फबारी हुई। जलोड़ी दर्रा में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति की पहाड़ियों के अलावा रिहायशी इलाकों में भी हिमपात हुआ है।