फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं और बॉलीवुड सितारों के बीच होने वाली है क्रिकेट की जंग, ये होंगे कप्तान

Sat, 01 Apr 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
देखना रोचक होगा कि बॉलीवुड सितारों और नेताओं में आखिर कौन सबसे ज्यादा चौके छक्के जड़ता है। इनके बीच धर्मशाला मैदान पर रोमांचक मुकाबला होने वाला है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आठ अप्रैल को होने वाले क्रिकेट मैच में बॉलीवुड सितारों की टीम बॉबी देओल की अगुवाई में खेलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
सांसदों की टीम की अगवानी हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे। आठ अप्रैल को शाम चार बजे से डीडी नेशनल चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण होगा। टीबी मुक्त भारत सम्मेलन के तहत आयोजित हो रहे टी ट्वेंटी क्रिकेट मैच के दौरान कई केंद्रीय मंत्री और विशेषज्ञ टीबी रोग के प्रति जागरूक करेंगे।

अगली स्लाइड में जानिए कौन कौन स्टार लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

3 of 6
क्रिकेट टीमों में मनोज तिवारी, दिपेंद्र हुड्डा, शाहनवाज हुसैन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, गौरव गोगोई, सुनील शेट्टी, जिम्मी शेरगिल, सोनू सूद, आफताब सिद्दीकी, महेश मांजरेकर सहित कई अन्य भाग लेंगे। देखना रोचक होगा कि धर्मशाला की बाउंसी पिच पर कौन किस पर भारी पड़ता है।

4 of 6
इस दौरान यहां सम्मेलन में आए प्रतिनिधि भारत को साल 2025 की समाप्ति तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए क्या करने की जरूरत है? उस पर भी अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन में बतौर प्रमुख वक्ताओं में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, गृह एवं शहरी गरीबी उन्मूलन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर सहित कई अन्य रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
टीबी मुक्त भारत सम्मेलन सेलिब्रिटी, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, कई पार्टियों के सांसदों और मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को एक मंच पर लाएगा। इस रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने, टीबी को खत्म करने, बहु क्षेत्रीय साझेदारी बढ़ाने और निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मेलन और इंडिया बनाम टीबी क्रिकेट मैच की एक नई पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यह कार्यक्रम तपेदिक एवं फेफड़ा रोग की रोकथाम से जुड़ी यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी), चैलेंज टीबी प्रोजेक्ट और टीबी-मुक्त भारत अभियान के लिए त्वरित कार्य नीति की जरूरत के भाग के रूप में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का समापन एक रोमांचक क्रिकेट मैच के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें