फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज हारने के बाद आया वॉर्नर का ट्वीट, लिखी कुछ खास बातें

Sat, 01 Apr 2017 09:55 AM IST
सौरभ सूद/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलियन टीम भले ही टीम इंडिया के हाथों टेस्ट सीरीज हार गई हो, लेकिन धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की खूबसूरती ने टीम को अपना कायल बना दिया है। ऑस्ट्रेलियन टीम ने बुधवार को भी स्मार्ट सिटी की सुंदरता का लुत्फ उठाया। इस दौरे को लेकर वार्नर ने एक खास पोस्ट भी डाला है।
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम कल वापस जाएगी। साथ ही धर्मशाला टेस्ट के दौरान मैकलोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात को ऑस्ट्रेलियन टीम ने दौरे की खास बात बताया है। बुधवार को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलियन टीम के प्रमुख बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सोशल मीडिया पर धर्मशाला स्टेडियम का फोटो पोस्ट कर लिखा कि यह स्टेडियम मेरे लिए काफी खास है।
विज्ञापन

3 of 5
वार्नर में पोस्ट में लिखा- मैं अभी तक भारत में जितने भी मैदानों पर खेला हूं, उनमें धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम सबसे सुंदर है। यहां की पिच बहुत बढ़िया है। वार्नर ने कहा कि धर्मशाला टेस्ट को मैं कभी नहीं भूलूंगा।

4 of 5
परिणाम चाहे हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन इस दौरान मैकलोडगंज में धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। जिन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ हमारी टीम को शुभकामनाएं दीं। वे एक अद्भुत इंसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उनसे मिलकर एक तरह की मानसिक शांति प्राप्त हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव स्मिथ, आलराउंडर ग्लेन मेक्सवेल और कोच डेरेन लेहमन सहित अन्य खिलाड़ी भी धर्मशाला की कुदरती सुंदरता से काफी प्रभावित होकर लौटे हैं व सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में यहां बार-बार मैच खेलने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें