फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in Shimla: बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंचे सैलानियों ने रिज पर की खूब मस्ती

Sun, 09 Jan 2022 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
शिमला: रिज मैदान पर बर्फबारी का आनंद लेते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंचे सैलानियों ने रिज पर खूब मस्ती की। कुदरत का नजारा देख कई पर्यटक झूमने लगे तो कई बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद करने लगे।  हलांकि, तापमान में भारी गिरावट के कारण कई सैलानी होटलों के कमरों में ही दुबके रहे। बहुत से सैलानियों ने होटलों के प्रांगणों में ही बर्फ में मस्ती की।  होटल संचालकों की ओर से सैलानियों के लिए अलाव का इंतजाम किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय कुछ देर के लिए बर्फबारी रुकी तो सैलानी मालरोड और रिज पर भी पहुंचे लेकिन कुछ ही देर में दोबारा बर्फ गिरनी शुरू हो गई। होटलियर एसोसिएशन शिमला के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने रिज मैदान पर मशीनों से हटाई गई बर्फ दो-तीन जगह ढेर लगाकर रख दी है। निगम प्रशासन के अनुसार बर्फ के ये पहाड़नुमा ढेर कई दिन तक सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। रविवार को भी सैलानियों ने इनके आसपास काफी मस्ती की और फोटोग्राफी की। बर्फ से लकदक हुई जाखू की पहाड़ी  देखकर भी सैलानी रोमांचित दिखे और इन नजारों को कैमरे में कैद करते नजर आए।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी में सड़कों को यातायात के लिए सुचारु बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने शहर का निरीक्षण किया। डीसी आदित्य नेगी सुबह साढ़े 7 बजे ही फील्ड में उतर गए। उन्होंने कैथू से लक्कड़ बाजार सड़क को यातायात के लिए सुचारु बनाने के कार्य की निगरानी की।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
संजौली, ढली, खलीनी, चलौंठी, बाईपास में जाकर स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्गों पर बर्फ साफ करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
डीसी ने लक्कड़ बाजार और कार्ट रोड की सड़कों पर लोगों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटकों ने सड़कों पर बेतररीब ढंग से वाहन लगा रखे थे। इससे कार्ट रोड पर जाम लगा।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सर्कुलर रोड पर बेवजह खड़े वाहनों को भी हटाने के निर्देश दिए। दोपहर बाद उपायुक्त ने माल रोड का जायजा लिया। सही तरीके से मास्क पहनने की हिदायत दी।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एमसी आयुक्त आशीष कोहली, एएसपी सुशील शर्मा, एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति कीसुनिश्चित करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों के लिए बर्फबारी जहां सूखे से राहत लेकर आई, वहीं कई वार्डों में सड़कें और पैदल रास्ते बंद हो गए। सुबह के समय शहर के कई वार्डों में वाहनों समेत पैदल आवाजाही ठप रही। हालांकि, दोपहर तक नगर निगम ने ज्यादातर सड़कें बहाल कर दीं, लेकिन शाम को फिर बर्फबारी होने से सड़कें बंद हो गईं।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह बर्फबारी के चलते जाखू, बैनमोर, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, छोटा शिमला, संजौली, इंजनघर, नवबहार, ढली, मशोबरा, बालूगंज, चौड़ा मैदान समेत कई इलाकों में सड़कें और रास्ते बंद रहे। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी आई। निगम टीम सुबह सात बजे से ही फील्ड में डट गई। आयुक्त आशीष कोहली और अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर की अगुवाई वाली टीम ने सबसे पहले रिज लक्कड़ बाजार आईजीएमसी सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू करवाया। इसी तरह मालरोड, कमला नेहरू अस्पताल समेत छोटा शिमला तक जेसीबी मशीनों से बर्फ हटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें