श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही यज्ञशाला में गणेश वंदना, लक्ष्मी पूजन व मां भगवती की उपासना के साथ नवरात्र शुरू हुए। इस दौरान विधायक विशाल नैहरिया, एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्जू, न्यासी मनु सूद व जीत राम ने यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की। आरती के दौरान ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं। मुख्य विद्वान पंडित ने बताया कि 51 विद्वान पंडितों के साथ संस्कृत विद्यालय के 15 छात्र भी 9 दिनों तक पूजा अर्चना करेंगे, जिसमें दो लाख 25 हजार मंत्रों का पाठ होगा। अष्टमी की रात को मां चामुंडा का नशीत पूजन होगा व 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग मां चामुंडा के चरणों में अर्पित होगा। प्रथम दिन पांच हजार श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार में नतमस्तक हुए।