फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक-एटीएम की लाइनों से मिलेगी राहत, अब यहां भी मिलेगा कैश

Thu, 08 Dec 2016 09:15 AM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
नोटबंदी के बाद अगर आपकी जेब खाली है तो अब आपको बैंक या एटीएम की लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। अब आप सामान लेने के साथ साथ यहां से कैश भी ले सकेंगे। आइए जानते हैं आखिर कहां से आप कैश और राशन दोनों हासिल कर सकेंगे-
विज्ञापन

2 of 8
अब आपको बैंक या एटीएम की लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। आप अपने आसपास के सस्ते राशन के डिपो में बैंक कार्ड स्वाइप कर जरूरत भर की नकदी ले सकेंगे। नए साल से दोनों सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 8
प्रदेश के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बैंकों के साथ मिलकर पॉस मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। यही नहीं, हिमाचल में राशन के डिपो कैशलेस भी हो जाएंगे। उपभोक्ता कार्ड से ही राशन की पेमेंट कर सकेंगे।

4 of 8
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश के हर राशन डिपो में प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 8
पॉस मशीन लगने के बाद कोई भी व्यक्ति अपना क्रेडिट या डेबिट कम एटीएम कार्ड लेकर राशन डिपो जाएगा और कार्ड स्वाइप करेगा। जितनी राशि स्वाइप मशीन में फीड होगी उतना कैश डिपो संचालक उसे मुहैया करा देगा।
विज्ञापन

6 of 8
अभी तक कैश निकालने के लिए लोग बैंकों और एटीएम पर ही निर्भर हैं। नोटबंदी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में राशन डिपो में रखे कैश को भी लोगों को मुहैया करवाकर राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रधान सचिव तरुण कपूर ने बताया कि केंद्र सरकार खाद्य आपूर्ति विभाग के विशाल नेटवर्क को बैंकिंग सर्विस मुहैया कराने के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। इसलिए डिपो को कैशलेस करने के साथ ही उसे लोगों को कैश देने के लिए भी अधिकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
चूंकि, राशन डिपो दूरदराज के इलाकों में भी मौजूद हैं इसलिए उन क्षेत्रों में लोगों को फायदा मिलेगा जहां बैंक या एटीएम नहीं हैं। बैंकों की मंजूरी के बाद पॉस मशीनें लगाकर लोगों को दोहरी सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें