फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: विंटर क्वीन के ताज के लिए कड़ाके की ठंड में रैंप पर कैटवॉक

Mon, 06 Jan 2020 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
विंटर कार्निवाल की शरद सुंदरी का चयन आज होगा। टॉप 10 में से विजेता का चयन होगा। खिताब के नजदीक पहुंचते ही प्रतिभागी सुंदरियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। दूसरे राउंड में पहुंची 16 सुंदरियों ने रैंप पर कैटवॉक कर हुस्न के जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कैटवॉक के लिए जैसे ही सुंदरियां मनुरंगशाला में पहुंची तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद सुंदरियों ने बारी-बारी से रैंप पर उतरकर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
योगिनी शर्मा, गुंजन सकलानी, संभाबी, दिव्या सेठी, शिवांगी डोगरा, लिपाक्षी, पूजा ठाकुर, आयुषी ठाकुर, आरुषि ठाकुर, रवितन्या, अंकिता शर्मा, हेमलता ठाकुर, शिल्पा, आकांक्षा, डॉ. मानवी अरोड़ा और गरिमा ने कड़ाके की ठंड में कैटवॉक कर खूब तालियां बटोरीं। 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को 25 प्रतिभागियों ने मनु रंगशाला में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद निर्णायक मंडल ने 25 में से 16 को दूसरे राउंड के लिए चयनिय किया। फाइनल के टॉप 10 के बाद इनमें से ही  2020 की शरद सुंदरी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी मनाली में मनाए जाने वाले विंटर कार्निवाल में शरद सुंदरी का क्रेज साल दर साल घटने लगा है। शरद सुंदरी के लिए लगने वाली लाइनें अब मात्र इक्का-दुक्का तक पहुंच गई हैं। इस साल शरद सुंदरियों के ऑडिशन के लिए दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पिछले एक दशक से इसकी संख्या में लगातार कमी आई है। इस साल विंटर कार्निवाल में मुश्किल से 25 सुंदरियों का चयन किया गया है। पूर्व में विंटर क्वीन का ताज पाने के लिए देशभर की युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिलता था। पर्यटकों को मनाली व हिमाचल के लिए आकर्षित करने के लिए विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कार्निवाल की मुख्य पहचान विंटर क्वीन प्रतियोगिता रहा है। पिछले कुछ सालों के लिए इसके लिए चंडीगढ़, शिमला, धर्मशाला, मंडी और मनाली में ऑडिशन भी किए जा रहे हैं। बावजूद इसमें लगातार कमी आने लगी है। इस बार तो विंटर कार्निवाल समिति को शरद सुंदरी की संख्या को 25 तक पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हैरानी की बात है कि समिति को इस बार मनाली में एक के बजाए दो बार ऑडिशन करवाने पड़े हैं। मनाली में पहले चरण में हुए ऑडिशन में मात्र तीन ही प्रतिभागी पहुंची। इसके बाद तीन जनवरी को फिर से मनाली के वन्य प्राणी संस्थान में ऑडिशन करवाना पड़ा और शरद सुंदरी प्रतियोगिता के लिए 25 सुंदरियों का चयन हो सका है।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
दौलत भारती, रमेश ठाकुर, विवेक कुमार, सोनिया, आइशा ठाकुर तथा राजेंद्र चौधरी ने कहा कि विंटर कार्निवाल में हर साल शरद सुंदरी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों की भागीदारी में गिरावट आने लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय के लिए यह चिंता का विषय है और इसको लेकर विंटर कार्निवाल समिति को कुछ नया करने की जरूरत है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बीते सालों से आयोजन को लेकर कई तरह के सवाल भी उठते आए हैं। आयोजन में पारदर्शिता पर सबसे अधिक सवाल उठे हैं। 2015 में 45,  2016 में 38,  2017 में घटकर सुंदरियों की संख्या 32,  2018 में 28,  2019 में 30 और अब 2020 में मात्र 25 युवतियां भाग ले रही हैं। इसके लिए भी कार्निवाल समिति को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें