फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आधे हिमाचल का पारा माइनस में, आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 05 Jan 2020 09:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह राजधानी शिमला समेत सात जिलों के आठ शहरों का पारा माइनस में पहुंच गया है। छुट्टी के दिन धूप के बावजूद राहत नहीं मिली। लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। प्रदेश में फिर मौसम खराब हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आठ जिलों ऊना, हमीरपुर में ओलावृष्टि व बिजली गिरने और शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश, बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार के लिए सात जिलों में येलो अलर्ट है। सूबे में अभी भी दो एनएच कुल्लू-आनी और मनाली-लेह समेत 29 सड़कें बंद पड़ी हैं।

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पाला जमने से बर्फबारी वाले इलाकों में सड़कों पर फिसलन रही। राजधानी शिमला में देरी से बसें चलीं। बंद एनएच और सड़कों की बहाली में प्रशासन जुटा है। कड़ाके की ठंड में ट्रैफिक कर्मी डटे रहे।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में भी दोपहर बाद बादल छाने से बाजारों में भीड़ कम रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल के मुख्यालय केलांग का अधिकतम पारा -6.3 पहुंच गया है। रात को ही नहीं दिन में भी यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिमला का अधिकतम पारा भी लुढ़ककर 6.2 पहुंच गया है। डलहौजी में 2.0 और कल्पा में 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
10 को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 11 से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। रविवार को रोहतांग दर्रे में फिर बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शहर             न्यूनतम पारा 
केलांग            -11.6
कल्पा             -7.5
मनाली            -5.0 
कुफरी             -5.0
डलहौजी         -1.2 
सुंदरनगर         -0.8
शिमला           -0.7
सोलन             -0.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें