सरकार के अधिकारियों ने भी भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थलों, बिजली परियोजनाओं, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, रेल मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, हवाई अड्डों, अंतरराष्ट्रीय, अंतराज्यीय सीमाओं, धार्मिक स्थलों आदि में सतर्कता बढ़ाने की बात की। केंद्रीय और राज्य की खुफिया एजेंसियों ने भी सरकार को सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान करने का आश्वासन दिया।