फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भूस्खलन से 14 घंटे बंद रहा एनएच, कीचड़ में फंसे वाहन, लोग जान बचाकर भागे

Thu, 28 Feb 2019 10:52 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 6
पिछले दिनों से समूची घाटी में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण एनएच में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे में नेशनल हाईवे पर आवाजाही करना खतरनाक हो गया है। पतलीकूहल में मंगलवार रात करीब 12 बजे भूस्खलन के कारण कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया, जिससे करीब 14 घंटों तक एनएच बंद रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
ऐसे में यात्रियों सहित आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कीचड़ में वाहन फंसने के बाद कई यात्री मुश्किल से जान बचाकर यहां से भागे। हालांकि बुधवार दोपहर को यातायात बहाल हो पाया। भूस्खलन के कारण यहां पर सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे।

4 of 6
रात के समय वाहनों की संख्या कम थी। लेकिन सुबह के समय वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भूस्खलन के कारण कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक मार्ग भी बंद रहा। गौर रहे कि फोरलेन निर्माण के लिए इन दिनों पहाड़ियों की कटिंग की गई है। लेकिन इनमें समय पर डंगे नहीं लग पाए हैं। इस बार अधिक बारिश के कारण अब भूस्खलन काफी अधिक हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
भूस्खलन के कारण एनएच अब तक कई बार बंद हो चुका है। हालांकि जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों से एहतियात बरतने की अपील की है। उधर, इस संबंध में एचआरटीसी अड्डा प्रभारी मनाली राजेंद्र कुमार ने कहा कि 16 मील में भूस्खलन के कारण काफी अधिक मलबा सड़क पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलबा आने के कारण कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे 14 घंटों तक बंद रहा। बुधवार दोपहर को मलबा हटाकर एनएच यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक मार्ग को भी खोल दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें