एचआरटीसी परिचालक जोगिंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद
अपना मोबाइल, पैसा चेक कर लें, गाड़ी में न छोड़ें
हर स्टोपेज पर जोगेंद्र कहते हैं कि सवारियां अपना मोबाइल पैसा चेक कर लें। गाड़ी में न छोड़ें। उनकी ईमानदारी और मधुर स्वभाव की सवारियां ही नहीं निगम प्रबंधन भी कायल है। वह जिस भी रूट पर सेवाएं देते हैं, निगम की कमाई बढ़ना शुरू हो जाती है। इतना बड़ा त्याग करने वाले जोगिंद्र सिंह को न कभी सरकार और न हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कोई पुरस्कार दिया।