हनीमून मनाने का प्रोग्राम बना रहे नवविवाहितों के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने विशेष हनीमून पैकेज तैयार किया है। पहाड़ों की रानी शिमला और मनाली की हसीन वादियों में शादी के बाद जिंदगी की शुरुआत करने के लिए नवविवाहितों को तीन तरह के पैकेज दिए जा रहे हैं। 15 हजार से लेकर 27 हजार रुपये की श्रेणी में आने वाले इन पैकेज में दो रात, तीन दिन से लेकर पांच रात और चार दिन के होटल ठहराव, खाने-पीने, घूमने और ट्रांसपोर्टेशन के शुल्क जोड़े गए हैं। नवविवाहितों को दिल्ली से शिमला और मनाली तक आरामदायक सफर देते हुए निगम वोल्वो बसों की सेवा भी दे रहा है।
विज्ञापन
2 of 12
पहला पैकेज- शिमला घूमने आने वाले नवविवाहितों के लिए दो हनीमून पैकेज तैयार किए गए हैं। पहले पैकेज के तहत दिल्ली से सुबह चलने वाली एचआरटीसी की वोल्वो बस में आने वाले नवविवाहितों को शिमला पहुंचने पर टैक्सी लेने आएगी। होटल हॉलीडे होम में अतिथियों का रात्रि ठहराव होगा। यहां डिनर दिया जाएगा। दूसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद शिमला से सटे पर्यटक स्थलों कुफरी, फागू और नालदेहरा में टैक्सी से ले जाया जाएगा। दोपहर का भोजन कुफरी स्थित ललित कैफे में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 12
रात का भोजन और ठहराव होटल हॉलीडे होम में होगा। तीसरे दिन होटल में ब्रेकफास्ट के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, स्टेट म्यूजियम और जाखू मंदिर ले जाया जाएगा। दोपहर का भोजन रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्तरां में करवाया जाएगा। शाम को साढ़े सात बजे होटल से टैक्सी के जरिये अतिथियों को दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस तक पहुंचाया जाएगा।
4 of 12
नये साल और क्रिसमस के दौरान दो रातों और तीन दिन के इस पैकेज के लिए ट्रांसपोर्टेशन के साथ 21850 रुपये और बिना ट्रांसपोर्टेशन के 14750 रुपये का शुल्क चुकाना होगा, जबकि नवंबर से लेकर 24 दिसंबर तक इसी पैकेज के लिए ट्रांसपोर्टेशन के साथ 20100 रुपये और बिना ट्रांसपोर्टेशन के 12999 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन
5 of 12
दूसरा पैकेज- दूसरे हनीमून पैकेज के तहत रात के समय दिल्ली से चलने वाली वोल्वो बस में शिमला तक अतिथियों को लाया जाएगा। सुबह शिमला पहुंचने पर टैक्सी से अतिथियों को लेकर होटल हॉलीडे होम में ठहराया जाएगा। थोड़ी देर आराम करने के बाद अतिथियों को ब्रेकफास्ट देकर शिमला शहर में घुमाया जाएगा। हेरिटेज वॉक का महत्व बताते हुए नवविवाहितों को एडवांस स्टडी, माल रोड, क्राइस्ट चर्च और गेयटी थियेटर दिखाया जाएगा। दोपहर का भोजन गुफा आशियाना रेस्तरां में होगा।
विज्ञापन
6 of 12
लंच के बाद जाखू मंदिर ले जाया जाएगा। रात्रि ठहराव होटल हॉलीडे होम में होगा। यहां डिनर उपलब्ध करवाया जाएगा। दूसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद कुफरी होते हुए नवविवाहितों को चायल तक ले जाया जाएगा। कुफरी में हिमालयन नेशनल पार्क घूमाया जाएगा। कुफरी में नवविवाहित घुड़सवारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। चायल में नवविवाहितों को पटियाला के महाराजा का पैलेस घूमाया जाएगा। रात्रि ठहराव शिमला स्थित होटल हॉलीडे होम में रहेगा। यहां डिनर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 12
तीसरे दिन सुबह ब्रेकफास्ट के बाद नालदेहरा और मशोबरा में घुमाया जाएगा। नालदेहरा में गोल्फ कोर्स है, जबकि मशोबरा देवदार के पेड़ों से घिरा क्षेत्र है। लंच गोल्फ ग्लेड मशोबरा में होगा। शाम को शिमला पहुंचने पर ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड की सैर करवाई जाएगी। देर शाम को होटल से टैक्सी के जरिये नवविवाहितों को दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस से वापसी होगी।
8 of 12
नए साल और क्रिसमस के दौरान दो रात और तीन दिन के इस पैकेज के लिए ट्रांसपोर्टेशन के साथ 27050 रुपये और बिना ट्रांसपोर्टेशन के 18715 रुपये का शुल्क चुकाना होगा, जबकि नवंबर से लेकर 24 दिसंबर तक इसी पैकेज के लिए ट्रांसपोर्टेशन के साथ 24755 रुपये और बिना ट्रांसपोर्टेशन के 16455 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
9 of 12
मनाली पैकेज- मनाली में नवविवाहितों के लिए पांच रात और चार दिन का हनीमून पैकेज तैयार किया गया है। पैकेज के तहत शाम को साढ़े छह बजे दिल्ली स्थित हिमाचल भवन से चलने वाली वोल्वो बस से नवविवाहितों को मनाली लाया जाएगा। सुबह नौ बजे मनाली पहुंचने पर अतिथियों को होटल कुंजुम में ठहराया जाएगा। कुछ देर आराम और ब्रेकफास्ट करने के बाद मनाली के मॉल रोड और वन विहार क्षेत्र में घुमाया जाएगा। होटल कुंजुम में लंच होगा।
10 of 12
लंच के बाद मनाली से सटे क्षेत्रों हिडिंबा मंदिर, क्लब हाउस, बुद्धिस्ट मोनेस्टरी और मनु मंदिर ले जाया जाएगा। रात्रि ठहराव और डिनर होटल कुंजुम में होगा। तीसरे दिन ब्रेकफास्ट के बाद नेहरू कुंड, कोठी, गुलाबा और सोलंग वैली में घूमाया जाएगा। होटल से लंच पैक कर ले जाया जाएगा। शाम को होटल कुंजम में वापसी होगी।
11 of 12
चौथे दिन कुल्लू, मणिकर्ण घुमाया जाएगा। लंच होटल से ले जाया जाएगा। शाम को होटल में वापसी होगी। पांचवें दिन ब्रेकफास्ट के बाद क्लब हाउस, स्थानीय बाजार में घुमाया जाएगा। दोपहर को होटल कुंजुम में लंच दिया जाएगा। शाम को दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस से नवविवाहितों की वापसी होगी।
नए साल और क्रिसमस के दौरान इस पैकेज के लिए ट्रांसपोर्टेशन के साथ 27950 रुपये और बिना ट्रांसपोर्टेशन के 15100 रुपये का शुल्क चुकाना होगा, जबकि नवंबर से लेकर 24 दिसंबर तक इसी पैकेज के लिए ट्रांसपोर्टेशन के साथ 25500 रुपये और बिना ट्रांसपोर्टेशन के 12600 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।